19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
विदेश

ट्रम्प पिछड़े, बाइडन ने की जीत की कामना के साथ धैर्य बनाए रखने की अपील

ट्रम्प पिछड़े, बाइडन ने की जीत की कामना के साथ धैर्य बनाए रखने की अपील

– ट्रम्प कांटे की टक्कर वाले सभी राज्यों में पिछड़ रहे हैं

– देश के कुछ हिस्सों में छिटपुट हिंसा की घटनाएं, चौकसी बढ़ाई गई 

वाशिंगटन, 07 नवम्बर।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस में दूसरी पारी की दौड़ में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं, तो दूसरी ओर राष्ट्रपति पद के दावेदार डेमोक्रेट जोई बाइडन ने शुक्रवार की शाम राष्ट्र के नाम संदेश में कहा है कि वह लगातार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। गृह स्थल विल्मिंगटन डेलेवर से  उन्होंने अपने सभी डेमोक्रेट समर्थकों से शांति, धैर्य और एकजुटता बनाए रखने की अपील की है।

बाइडन ने कहा कि कांटे की टक्कर वाले सभी राज्यों में वह जीत के क़रीब पहुंच चुके हैं। जनता ने उन्हें मताधिकार दे दिया है और अब घोषणा की एक औपचारिकता रह गई है। उन्हें देशभर के विभिन्न धर्म, सप्रदायों, नस्लीय समुदायों, फ़िल्म निर्माताओं से शुभकामनाओं के संदेश आने शुरू हो गए हैं। इसके बावजूद देश के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच धरपकड़ जारी है। कांटे की टक्कर वाले फ़िलाडेल्फ़िया, पेंसेलवेनिया राज्य में दो व्यक्तियों को एके -47 राइफ़ल के साथ मतगणना केंद्र के क़रीब हिरासत में  लिया गया है, तो न्यू यॉर्क, लॉस एंजेल्स, पोर्टलैंड और शिकागो आदि बड़े शहरों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

बाइडन इलेक्टोरल मतों में 253-214 से आगे हैं

लॉस एंजेल्स में एक व्यक्ति ने आनलाइन धमकी दी थी कि डेमोक्रेट जोई बाइडन जीतते हैं, तो वह हिंसा पर उतारू होंगे। एफबीआई ने कहा है कि उसकी नजर में यह मामला है और वह कार्रवाई कर रही है।

शुक्रवार की देर रात तक कांटे की टक्कर वाले सभी छह राज्यों में जार्जिया राज्य की पुन: मतगणना साहित अब मात्र दो-तीन प्रतिशत मतों की गणना शेष रह गई है। इन सभी राज्यों में जोई बाइडन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से आगे चल रहे हैं। बाइडन इलेक्टोरल मतों में 253-214 से आगे हैं। वह पेंसेलवेनिया में 20, जार्जिया में 16 एरिज़ोना, नवाडा और नार्थ कैरोलाइना में भी बढ़त बनाए हुए हैं। लोकप्रिय मतों में बाइडन ने 7 करोड़ 43 लाख मत हासिल कर पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्थ कर दिए हैं। अभी तक किसी राष्ट्रपति ने इतने लोकप्रिय मतों से जीत हासिल नहीं की है।

Related posts

ईरान : अमेरिका प्रतिबंधों को हटाए, परमाणु कार्यक्रम तभी रोकेंगे

Buland Dustak

वुहान लैब में चीन-पाक बना रहे जैविक हथियार

Buland Dustak

SpaceX Launch: पहली बार 4 नागरिकों को लेकर अंतरिक्ष रवाना हुआ

Buland Dustak

थाइलैंड में मिला अफ्रीकी स्वाइन फ्लू, कोरोना के बीच नई मुसीबत ने दी दस्तक

Buland Dustak

पहली एशियाई अमेरिकी महिला उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित

Buland Dustak

1.9 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज का जो बाइडन ने किया ऐलान

Buland Dustak