19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

चौतरफा लिवाली से उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स 52,300 के पार

नई दिल्ली: बुधवार की कमजोरी के बाद गुरुवार को शेयर बाजार ने अच्छी रिकवरी की। दिन भर के कारोबार में मामूली बिकवाली के बावजूद चौतरफा खरीदारी हुई, जिसके कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 358.83 अंक की तेजी के साथ 52,300.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के निफ्टी ने 102.4 अंक की तेजी के साथ 15,737.75 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज सुबह 202.26 अंक की उछाल के साथ 52,143.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दौर शुरू हो गया, जिसके कारण अगले 10 मिनट में ही सेंसेक्स ओपनिंग लेवल से 185.98 अंक गिरकर 51,957.92 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद तेजड़ियों ने मोर्चा संभाल लिया, जिसके कारण शेयर बाजार में तेजी का माहौल बन गया।

शेयर बाजार

NSE ने भी आज 56.75 अंक की मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की

दिन के कारोबार के दौरान जोरदार लिवाली के बीच कभी कभी बिकवाली का भी दबाव बना लेकिन शेयर बाजार में ओवरऑल माहौल तेजी का ही बना रहा। इसके कारण सेंसेक्स ने 404.71 अंक की छलांग के साथ 52,346.35 अंक का दिन का सर्वोच्च स्तर हासिल किया। हालांकि इंट्रा डे सौदों के निपटारे के कारण अंत में सेंसेक्स में मामूली कमजोरी आई और इसने 358.83 अंकों की मजबूती के साथ 52,300.47 अंक के स्तर पर आज का कारोबार खत्म किया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 56.75 अंक की मजबूती के साथ 15,692.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती बिकवाली के कारण निफ्टी में भी गिरावट का रुख बना लेकिन बाद में खरीदारी तेज होते ही निफ्टी ने भी ऊपर की ओर छलांग लगाना शुरू कर दिया। तेज बिकवाली के बल पर निफ्टी 119.9 अंक की उछाल के साथ 15,751.25 अंक के स्तर तक भी पहुंचा। बाद में दिन के सौदों के निपटारे के कारण निफ्टी ने 102.40 अंक की तेजी दिखाते हुए 15,737.75 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।

शेयर बाजार को शेयरों में खरीदारी से मजबूती मिली

आज के कारोबार में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.55 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1.66 फीसदी की तेजी आई।‌ दिन भर के कारोबार में शेयर बाजार को फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, पीएसयू बैंक, मीडिया, फार्मा, रियल्टी, आईटी और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी से मजबूती मिली। ऑटो सेक्टर में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

Also Read: देश में चीनी का उत्‍पादन 13% बढ़कर 305.68 लाख टन रहा: ISMA

दिनभर चली खरीद बिक्री के दौरान दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस 7.26 फीसदी, बजाज फिनसर्व 3.76 फीसदी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2.56 फीसदी, डिविज लैब 2.46 फीसदी और इंडसइंड बैंक 2.07 फीसदी की तेजी के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। वहीं आईटीसी 1.51 फीसदी, बजाज ऑटो 1.06 फीसदी, आयशर मोटर्स 0.88 फीसदी, यूपीएल 0.81 फीसदी और अडाणी पोर्ट्स 0.69 फीसदी की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर रहे।

एशियाई बाजारों में आज हांगकांग को छोड़कर बाकी शेयर बाजारों में आमतौर पर मजबूती की स्थिति बनी रही। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.36 फीसदी, कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.26 फीसदी और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.54 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। हालांकि हांगकांग के हेंगसेंग इंडेक्स में 0.13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Related posts

Laxmi Vilas Bank-DBS के विलय प्रस्‍ताव पर स्‍वदेशी मंच ने उठाए सवाल

Buland Dustak

इंडियन ऑयल- एसबीआई को-ब्रांडेड रुपे डेबिट कार्ड जारी

Buland Dustak

शेयर बाजार के झटके से गौतम अडाणी को 74 हजार करोड़ का नुकसान

Buland Dustak

15 जून के बाद जरूरी होगी गोल्ड ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग

Buland Dustak

Industrial Production में अगस्त में 11.9 फीसदी का इजाफा

Buland Dustak

Sanskriti Petrol Diesel Filling Station: रामदेव ने किया शुभारम्भ

Buland Dustak