19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

राम मंदिर को लेकर रामायण के राम, लक्ष्मण और सीता ने कही ये बात

अयोध्या में भूमि पूजन के लिए भव्य समारोह आज शुरू हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी अयोध्या में राम मंदिर की नींव रख रहे हैं। भूमि पूजन सिलसिले में आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। टीवी के फेमस सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल, लक्ष्मण यानि सुनील लहरी और सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रामायण के राम, लक्ष्मण और सीता

रामायण के राम, लक्ष्मण और सीता

रामायण के राम यानी अभिनेता अरुण गोविल इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। अरुण गोविल ने ट्विटर पर लिखा-‘इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से पूरी दुनिया के रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है। आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाऐं। जय श्रीराम।’

अरुण गोविल

Ramayan के लक्ष्मण यानी अभिनेता सुनील लहरी ने लिखा-‘आज 5 अगस्त एक ऐतिहासिक दिन, 15 अगस्त की तरह आज का दिन हमेशा याद किया जाएगा। भारतवासी के इतिहास में राम मंदिर से शिलान्यास के रूप में जो 500 साल पुरानी समस्या का हल है सभी भारतवासियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाई। जय सियाराम।’

सुनील लहरी

वहीं सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने लिखा-‘This is a great victory for all Indians..jyot se jyot jalate chalo ram ka naam japte chalo.

दीपिका चिखलिया

अभिनेता अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया रामानंद सागर की रामायण से चर्चा में आए थे। लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर रामायण के वापसी के बाद से एक बार फिर अभिनेता चर्चा में हैं। इस दिनों रामायण के सारे किरदार सुखियों में हैं। रामानंद सागर के ‘रामायण’ में अरुण गोविल ने राम और दीपिका चिखलिया ने सीता, अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई है। यह सीरियल पहली बार दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक चली थी।

Related posts

राष्ट्रपति ने 18 महिला सहित 47 शिक्षकों को दिए ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’

Buland Dustak

केन-बेतवा लिंक परियोजना बदलेगी किसानों की जिंदगी : प्रधानमंत्री मोदी

Buland Dustak

Indo pak war 1971: 50 साल पूरे होने पर सुखना लेक में वायु सेना ने दिखाया पराक्रम

Buland Dustak

भारत रत्न बिधान चंद्र रॉय के जन्मदिन पर मनाया जाता है Doctors Day

Buland Dustak

कोरोना संक्रमित वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Buland Dustak

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: फिल्म ‘छिछोरे’ आगे, बाकी सब पीछे

Buland Dustak