19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

फ्रेंच ओपन 2021: जोकोविच ने सितसिपास को हराकर जीता 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब

नई दिल्ली/पेरिस: सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास से कड़े मुकाबले के बाद फ्रेंच ओपन 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए मुकाबले में जोकोविच ने सितसिपास को 6-7, 2-6, 6-3, 6-2 और 6-4 से मात दी। यह जोकोविच का 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का यह दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2016 में यह खिताब अपने नाम किया था।

फ्रेंच ओपन 2021

फ्रेंच ओपन के फाइनल में जोकोविच ने स्टेफानोस 5 सेट में हराया

नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2021 के फाइनल मुकाबले में स्टेफानोस सितसिपास को पांच सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में मात दी। यह मुकाबला कुल चार घंटे 11 मिनट तक चला। पहला सेट एक घंटा 12 मिनट तक चला, जिसे सितसिपास ने 7-6 (8-6) से जीता। मुकाबले का दूसरा सेट भी सितसिपास के नाम रहा।

इसके बाद जोकोविच ने तीसरे सेट में वापसी की और 6-3 से उसे अपने नाम किया। इसके बाद चौथा सेट भी आसानी से 6-2 से जीता गए। इसके बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया। लेकिन जोकोविच ने मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी और उसे अपने नाम कर लिया।

Also Read: नडाल को पस्त कर जोकोविच फाइनल में, खिताबी टक्कर सितसिपास से

वे ओपन एरा में चारों ग्रैंड स्लैम को दो बार जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। जोकोविच ने इस तरह ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी रॉड लेवर और रॉय इमर्सन के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने सभी ग्रैंड स्लैम खिताब दो या उससे ज्यादा बार जीते हैं।

स्टेफानोस सितसिपास बने फाइनल में पहुंचने वाले ग्रीस के पहले खिलाड़ी

जीत के बाद जोकोविच ने कहा कि “मैंने बीचे 48 घंटे में लगभग 09 घंटे दो चैंपियंस के सामने खेला, यह शारीरिक तौर पर काफी चुनौती भरा था, पर मुझे मेरी काबिलियत पर भरोसा था और पता था कि मैं कर पाऊंगा।” अपनी इस जीत पर उन्होंने अपने कोच फिजियो का शुक्रिया अदा किया।

नडाल जोकोविच

उल्लेखनीय है कि 34 वर्षीय जोकोविच से ज्यादा खिताब रोजर फेडरर और राफेल नडाल के नाम है, दोनों ही 20-20 बार ग्रैंड स्लैम के पुरुष एकल में चैंपियन बने हैं।

वहीं ग्रीस के 22 वर्षीय स्टेफानोस सितसिपास पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बनाई थी। इस तरह वे ग्रैंड स्लैम के एकल फाइनल में पहुंचने वाले ग्रीस के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। फिलहाल टेनिस की दुनिया में वे टॉप 10 रैंकिंग में सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

Related posts

Delhi Sports University की पहली कुलपति होंगी कर्णम मल्लेश्वरी

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई हुई भारतीय महिला तैराक Maana Patel

Buland Dustak

ISSF Junior World Championship: भारत ने शुक्रवार को 3 स्वर्ण पदक जीते

Buland Dustak

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाईट टेस्ट की मेजबानी करेगा एडिलेड

Buland Dustak

Sandesh Jhingan का HNK सिबेनिक से खेलना बड़ी उपलब्धि

Buland Dustak

Atanu Das ओलिंपिक चैंपियन को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Buland Dustak