19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

नडाल को पस्त कर जोकोविच फाइनल में, खिताबी टक्कर सितसिपास से

पेरिस: विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने 13 बार के चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल को चार घंटे 22 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 3-6, 6-3, 7-6(4), 6-2 से हराकर वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना पांचवीं सीड यूनान के स्टेफानोस सितसिपास से रविवार को होगा।

नडाल जोकोविच

जोकोविच ने इस जीत के बाद कोर्ट पर कहा, यह निश्चित रूप से पेरिस में खेले गए मेरे खूबसूरत मैचों में से एक है। जोकोविच ने मैच में 50 विनर्स लगाए और 37 बेजां भूलें कीं जबकि नडाल ने 48 विनर्स लगाए और 55 बेजां भूलें कीं। इस हार से नडाल का रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने का सपना टूट गया जबकि जोकोविच करियर का दूसरे ग्रैंड स्लेम पूरा करने और 19वें मेजर खिताब से एक जीत दूर रह गए हैं। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और नडाल के नाम 20-20 ग्रैंड स्लेम खिताब का विश्व रिकॉर्ड है।

हार के लिए कोई बहाना नहीं, मैंने गलतियां की : नडाल

वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच के हाथों यहां जारी फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में हारने के वर्ल्ड नंबर-3 स्पेन के राफेल नडाल ने कहा है कि इस हार के लिए उनके पास कोई बहाना नहीं है। उन्होंने साथ ही कहा कि वह अपनी गलती के कारण ही हारे हैं। जोकोविच ने 13 बार के चैंपियन नडाल को चार सेटों तक चले मुकाबले में नडाल को 3-6, 6-3, 7-6(4), 6-2 से मात दी। सर्बियाई खिलाड़ी ने चार घंटे और 22 मिनट तक चले मुकाबले में जीत अपने नाम की।

Also Read: IPL 2021 के शेष बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात में होंगे आयोजित
French Opens

फ्रेंच ओपन में 105-2 (जीत-हार) का रिकॉर्ड रखने वाले नडाल का इससे पहले जोकोविच के खिलाफ 7-1 का रिकॉर्ड था। फाइनल में अब जोकोविच का सामना ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास से होगा, जिन्होंने इस साल केवल एक ही सेट गंवाया है। नडाल के मैच के बाद कहा, यही खेल है। कभी आप जीतते हैं तो कभी आप हारते हैं। मैंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की। मैं उन मौकों को भुनाने में असफल रहा, जोकि मुझे मिला।

उन्होंने कहा, मेरे पास तीसरे सेट में सेट प्वाइंट, 6-5, सेकेंड सर्व के साथ एक बड़ा मौका था। बस इतना ही। उस समय कुछ भी हो सकता था। फिर मैंने डबल फॉल्ट किया, टाई-ब्रेक में आसान से चूक गया। लेकिन यह सच है कि टर्निंग प्वाइंट था। थकान के कारण इस तरह की गलतियां हो सकती है। जोकोविच इससे पहले 2015 के क्वार्टर फाइनल में भी नडाल को हरा चुके थे। 2005 में अपना पहला फ्रेंच ओपन और 2020 में अपना आखिरी फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले नडाल इस दौरान अब तक केवल तीन ही बार इस टूनार्मेंट हारे हैं।

Related posts

टोक्यो ओलंपिक: Kamalpreet Kaur ने डिस्कस थ्रो के फाइनल में बनाई जगह

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक 2020: मुक्केबाजी में लवलीना पदक से एक कदम दूर

Buland Dustak

Harleen Deol के कैच की हर तरफ चर्चा, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की तारीफ

Buland Dustak

धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, रैना ने भी कहा अलविदा

Buland Dustak

फुटबॉल टूर्नामेंट- सेरी ए: जुवेंटस ने जेनोआ को 3-1 से हराया

Buland Dustak

MS Dhoni मना रहे 40वां जन्मदिन, BCCI व कई क्रिकेटरों ने दी बधाई

Buland Dustak