19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

Jeff Bezos 5 जुलाई को छोड़ेंगे अमेजन के सीईओ का पद

वॉशिंगटन : ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में अपना परचम लहराने वाली कंपनी अमेजन के संस्थापक Jeff Bezos ने कहा है कि वह 5 जुलाई को सीईओ का पद छोड़ देंगे। उन्होंने यह दिन इसलिए चुना है क्योंकि वर्ष 1994 में इसी दिन अमेजन की स्थापना की गई थी। बेजोस के बाद सीईओ का पद एंडी जेसी संभालेंगे। बेजोस ने बुधवार को कंपनी के शेयरहोल्डर्स की मीटिंग में यह घोषणा की।

Jeff Bezos के बाद एंडी जेसी होंगे अमेजन के अगले CEO

Jeff Bezos and Andy Jassy

Read More : भारत में कोरोना की Sputnik Vaccine के उत्पादन की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एंडी जेसी अभी कंपनी के क्लाउड कम्पयूटिंग बिजनेस के इंचार्ज हैं। सीईओ का पद छोड़ने के बाद Jeff Bezos एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे। वह नए उत्पादों पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके अलावा वह अपनी कंपनी ब्लू ओरिजन और न्यूजपेपर वाशिंगटन पोस्ट पर ध्यान देंगे।

बेजोस ने बताया कि एंडी कंपनी में बहुत लोकप्रिय हैं और अमेजन में जितने लंबे समय से वह खुद हैं लगभग उतने ही समय से एंडी भी हैं। वह एक बेहतरीन नेतृत्व करेंगे और बेजोस को उन पर पूरा विश्वास हैं। फोर्ब्स के अनुसार मौजूदा समय में Jeff Bezos 189.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे रईस शख्स हैं।

Jeff Bezos amazon ceo

Jeff Bezos ने 1994 में अपने गैरेज से की थी कंपनी की शुरुआत 

बेजोस ने 1994 में अपने गैरेज में एक ऑनलाइन बुकस्टोर के तौर Amazon को शुरू किया था। आज यह ऑनलाइन रिटेल की दिग्गज है जो दुनिया भर में सभी प्रकार के उत्पादों को बेचता और वितरित करता है। इसके अलावा स्ट्रीमिंग, म्यूजिक और टेलीविजन, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स, एआई जैसे क्षेत्रों में भी कंपनी काम कर रही है।

एंडी ने 1997 में कंपनी ज्वाइन किया था। एंडी ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए किया है। वर्ष 2006 में एंडी ने ही अमेजन वेब सर्विसेज की स्थापना की थी। आज अमेजन वेब सर्विसेज का मुकाबला माइक्रोसॉफ्ट के अजयूर और अल्फाबेट के गूगल क्लाउड से है।

साल 2016 में एंडी को अमेजन वेब सर्विसेज का सीईओ बनाया गया था। एंडी को बहुत कम ही सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हुए देखा जाता है और वह भी सिर्फ ट्विटर। एंडी का अधिकतर वक्त नई-नई चीजों के इनोवेशन में जाता है।

Related posts

कैट ने ई-कॉमर्स पोर्टल ‘भारत ई मार्केट’ का लोगो किया लॉन्‍च

Buland Dustak

कोविड-19 से इस वर्ष विकास दर में 5.9 फीसदी गिरावट: यूएन रिपोर्ट

Buland Dustak

इथेनॉल के स्वतंत्र ईंधन के रूप में इस्तेमाल को मिली मंजूरी

Buland Dustak

औद्योगिक उत्पादन जून महीने में 13.6 फीसदी बढ़ा

Buland Dustak

टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया नया ट्रक, वजन 31 टन

Buland Dustak

Ethanol Production : 422 प्रोजेक्ट को मंजूरी, 50 हजार करोड़ होंगे निवेश

Buland Dustak