19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में कोरोना संक्रमण में भारी गिरावट, 24 घंटे में 26,712 हुए स्वस्थ

लखनऊ: यूपी में कोविड-19 के आंकड़े लगातार गिर रहे हैं। बीते 24 घंटे में 18,125 नए कोविड संक्रमित दर्ज हुए हैं। वहीं, 26,712 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। यह जानकारी बुधवार को टीम-09 ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ समीक्षा बैठक में दी। 

अधि​कारियों ने बताया कि वर्तमान में यूपी में 2,06,615 एक्टिव केस हैं, जो प्रदेश में संक्रमण के पीक 3.10 लाख से लगभग 01 लाख 04 हजार कम हैं। 30 अप्रैल से 11 मई के 11 दिनों में संक्रमण में आई यह कमी संतोषप्रद है। अब तक 13 लाख 40 हजार 251 प्रदेशवासियों ने कोविड को मात दी है। वहीं, 04 करोड़ 51 लाख टेस्ट किए गए हैं। वर्तमान में 1,52,725 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

यूपी में कोरोना संक्रमण

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रयोगशालाओं की टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाये जाने की कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपदों को प्रतिदिन 1.50 लाख सैंपल एकत्रित कर प्रयोगशालाओं को भेजने का लक्ष्य दिया जाए। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन के मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए टेली कन्सल्टेशन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था को और बेहतर किया जाए। चिकित्सकों की संख्या, फोन लाइन की संख्या में बढ़ोत्तरी की जरूरत है।

योगी ने कहा कि निगरानी समितियों के माध्यम से होम आइसोलेशन के मरीजों और जरूरत के अनुसार उनके परिजनों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए। मेडिकल किट वितरण व्यवस्था की सतत मॉनीटरिंग की जाए। आइसीसीसी और सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से मरीजों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जांच कराई जाए।

कॉमन सर्विस सेंटर पर टीकाकरण पंजीयन की सुविधा प्रदान होगी

योगी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश का एक भी नागरिक कोविड टीका-कवर से वंचित न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किया जाना आवश्यक है। निरक्षर, दिव्यांग, निराश्रित अथवा अन्य जरूरतमंद लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर टीकाकरण पंजीयन की सुविधा प्रदान करना सुविधाजनक होगा। इस सम्बंध में आवश्यक व्यवस्था की जाए। पंजीयन के लिए सीएचसी पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठी न हो, कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने बताया कि ‘पीएम केयर्स‘ के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की स्वीकृति मिल गई है। भारत सरकार ने जिला मुख्यालयों पर क्रियाशील सभी सरकारी अस्पतालों पर प्लांट स्थापना के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। जिला मुख्यालयों पर क्रियाशील जिला अस्पतालों, महिला चिकित्सालयों, सीएचसी स्तर पर आक्सीजन प्लांट स्थापना के प्रस्ताव तत्काल भेजा जाना उचित है। इस प्रकार पीएम केयर्स के सहयोग से 161 नवीन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना भविष्य के दृष्टिगत अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

इस मौके पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि यूपी में मांग के सापेक्ष ऑक्सीजन की आपूर्ति को बेहतर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में 1014.53 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का वितरण किया गया है। इसमें रीफिलर को 619 एमटी और मेडिकल कॉलेजों को 313 एमटी ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई।

Also Read: BHU में शुरू हुआ डीआरडीओ का अस्पताल, शाम तक सात मरीज भर्ती

Related posts

यूपी में बन रहा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, राजस्थान, पंजाब व छत्तीसगढ़ पीछे

Buland Dustak

योगी सरकार ने पेश किया 7301.52 करोड़ का अनुपूरक बजट

Buland Dustak

श्रावण मास 2020: पहले सोमवार को शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Buland Dustak

इंसेफेलाइटिस दिमागी बुखार से पूर्वी उप्र मुक्त होने के कगार पर: सीएम योगी

Buland Dustak

विश्व पर्यटन दिवस: देशी पर्यटकों को लुभाने में यूपी पहले स्थान पर

Buland Dustak

अभ्युदय योजना: यूपी के युवाओं के अफसर बनने की राह अब होगी और आसान

Buland Dustak