19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

Kangana Ranaut का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए हुआ सस्पेंड

अभिनेत्री Kangana Ranaut का चर्चा में रहना कोई नई बात नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से कंगना ट्विटर अकाउंट पर लगातार विवादित बयान दे रही हैं, खासकर पश्चिम बंगाल चुनाव में हुई भाजपा की हार और तृणमूल कांग्रेस की जीत को लेकर। 

मंगलवार को एक्ट्रेस ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही केंद्र सरकार से बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की थी। कंगना ने अपने लेटेस्ट Tweet में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘खून की प्यासी राक्षसी ताड़का’ बताया था।

Kangana Ranaut

इसके अलावा कंगना ने पीएम मोदी को ये भी सलाह दी है कि वो सुपर गुंडई करें और नरेंद्र मोदी को अपना 2000 वाला विराट रुप भी दिखाना चाहिए, जिसे ट्विटर यूजर्स ने इसे गुजरात के दंगों से जोड़ते हुए, कंगना के ट्वीट को हिंसा और विद्वेष फैलाने वाला करार देते हुये कंगना के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने के लिए ट्विटर से रिपोर्ट की थी।

विवादित ट्विटस की वजह से हुआ Kangana Ranaut का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

इसके अलावा कंगना ने ट्विटर पर बीजेपी की महिला नेता की तस्वीर शेयर कर यह दावा भी किया था कि टीएमसी के लोगों ने उसका गैंगरेप किया है। जिसके बाद उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, कंगना ने जिस महिला की तस्वीर शेयर की है उस महिला का चेहरा छुपाया हुआ था।

कंगना के इन विवादित ट्विटस के बाद ऐक्शन लेते हुए ट्विटर ने कंगना का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। रिपोर्टस के अनुसार ट्विटर ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि कंगना रनौत लगातार उसके ‘हेटफुल कंडक्ट पॉलिसी‘ का उल्लंघन कर रही थीं और इसलिए अब उनका अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले जनवरी में कंगना का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया था।

इंस्टा पर भावुक हुईं कंगना ने दोहराई राष्ट्रपति शासन की मांग

पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद वहां से लगातार हिंसा की ख़बरें सामने आ रही हैं। भाजपा का आरोप है कि ये हिंसा टीएमसी के द्वारा की जा रही है और उनकी पार्टी के लोगों को मारा जा रहा है। वहीं अब बंगाल में हो रही हिंसा पर कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी भावुक नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में कंगना कहती है कि- ‘बंगाल से विचलित करने वाली खबरें आ रही हैं। खुलेआम लोगों के मर्डर और गैंगरेप हो रहे हैं। कोई भी अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म सीएनएन, गार्डियन या टाइम इसे कवर नहीं कर रहा है। मुझे इनकी भारत के खिलाफ साजिश समझ नहीं आ रही है।’

‘क्या हिंदू खून इतना सस्ता है या बहुत बड़ी साजिश का हम शिकार हो रहे हैं। मैं अपनी सरकार जिनकी मैं बहुत बड़ी समर्थक हूं, उनसे भी कहना चाहती हूं कि मैं बहुत परेशान हूं। वहां पर खून की नदियां बह रही हैं। देशद्रोहियों से इतना क्यों डर गए हो। हमें पता है अंतरराष्ट्रीय दवाब है।’

राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए कंगना आगे कहती हैं

‘अब राष्ट्रपति शासन की जरूरत है। जवाहर लाल नेहरू ने 12 बार और इंदिरा गांधी ने 50 राष्ट्रपति शासन लगाया था और मनमोहन सिंह ने 10-12 बार लगाया था तो हम किससे डर रहे हैं। इस देश को क्या देशद्रोही चलाएंगे। मासूमों की हत्या होगी और हम सिर्फ धरना देंगे। मैं सरकार को कहना चाहूंगी कि प्लीज जल्दी से जल्दी नरसंहार रोकिए।’

कंगना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इससे पहले कंगना ने ट्विटर पर टीएमसी के खिलाफ कई विवादित टिप्पणियां की थी, जिसके कारण मंगलवार को उनका ट्विटर अक्कोउट सस्पेंड कर दिया गया।

Read More: नरगिस दत्त की 40वीं पुण्यतिथि पर बेटे संजय दत्त ने शेयर की तस्वीर

Related posts

महिला दिवस पर जारी हुआ ‘साइना’ का शानदार ट्रेलर

Buland Dustak

बिना फिल्मी बैकग्राउंड वालों के लिए तापसी ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस

Buland Dustak

BMC द्वारा ऑफिस तोड़े जाने पर कंगना का ट्वीट: ये मेरे हौसलों का बलात्कार है

Buland Dustak

रानी मुखर्जी ने बंगाली फिल्म ‘बियेर फूल’ से की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

धारावाहिक रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का 83 वर्ष की उम्र में निधन

Buland Dustak