19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

‘Oxygen Express’ रोजाना 150 टन ऑक्सीजन की कर रही ढुलाई

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे की ‘Oxygen Express’ कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे राज्यों के लिए देवदूत बनी हुई है। रेलवे प्रतिदिन औसतन 150 टन ऑक्सीजन राज्यों को पहुंचा रहा है। सोमवार तक देश के विभिन्न राज्यों में 302 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सुरक्षित आपूर्ति की है। 

इसके अलावा 154 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) लेकर Oxygen Express अलग-अलग गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं। ऐसे में मंगलवार सुबह तक यह आंकड़ा 450 मीट्रिक टन को पार कर जाएगा।

Oxygen Express

ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने का निर्णय

रेल मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारतीय रेलवे ने राज्यों को जीवन रक्षक ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए Oxygen Express चलाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। कुछ दिन पहले ही मुंबई से विशाखापत्तनम के लिए खाली टैंकर लेकर ऑक्सीजन लेने पहली रेलगाड़ी निकली थी। 

तब से अब तक भारतीय रेलवे ने देश के विभिन्न राज्यों में 302 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सुरक्षित आपूर्ति की है। इसके अलावा 154 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस अलग-अलग गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से रविवार रात ऑक्सीजन के चार टैंकर लेकर रवाना हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस के मंगलवार सुबह पांच बजे तक दिल्ली कैंट स्टेशन पहुंचने की संभावना है। इन टैंकरों में कुल 64.55 टन ऑक्सीजन है।

Read More: CM योगी ने किया ‘ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम फॉर यूपी’ डिजिटल की शुरुआत

पीयूष गोयल ने ट्रेन का वीडियो किया शेयर

महाराष्ट्र के लोगों के लिए गुजरात के राजकोट, हापा से तीन टैंकरों में 44 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर निकली रेलगाड़ी आज मुंबई के नजदीक कलंबोली पहुंच गई है। एक अन्य रेलगाड़ी पांच टैंकरों में 90 मीट्रिक टन ऑक्सीजन (5 टैंकरों में) लेकर झारखंड के बोकारो से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है। इस Oxygen Express के मंगलवार तड़के लखनऊ पहुंचने की संभावना है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को ट्रेन का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की बिना रुकावट आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ से चौथी Oxygen Express बोकारो के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे देशवासियों की हर संभव मदद के लिए लगातार काम कर रहा है।  

भारतीय रेलवे सभी राज्य सरकारों से ऑक्सीजन ढुलाई के लिए मिलने वाले अनुरोध पर सक्रियता से कदम उठा रहा है और अतिरिक्त ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।

Related posts

पपीते की खेती में विषाणु रोग प्रबंधन से बढ़ेगी पैदावार

Buland Dustak

क्राइम ब्रांच ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी वाले ठग को दबोचा

Buland Dustak

जीरो टॉलरेंस की नीति पर करेगा महिला आयोग काम-रेहाना रियाज

Buland Dustak

महज 8 मिनट में खत्म हो गया ‘निर्भय क्रूज मिसाइल’ का परीक्षण

Buland Dustak

सिख समुदाय से प्रधानमंत्री मोदी व उनकी सरकार के लगाव पर जोर

Buland Dustak

IRCTC ने रेल यात्रियों को दिया नए वर्ष का तोहफा

Buland Dustak