19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

जीरो टॉलरेंस की नीति पर करेगा महिला आयोग काम-रेहाना रियाज

जयपुर : राजस्थान राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने शुक्रवार को विधिवत अपना पद ग्रहण कर लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला संगठनों से जुड़ी पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में आयोग जीरो टॉलरेंस के साथ काम करेगा और महिलाओं को जागरूक करने के लिए खास प्रयास किए जाएंगे।

महिला आयोग

इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री ममता भूपेश और बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल भी मौजूद रहीं। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में रेहाना रियाज ने कहा कि उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसलिए वे बड़ी और विस्तृत सोच के साथ काम करेंगी।

रियाज ने कहा कि महिला अत्याचार और उत्पीड़न के मामलों पर गहराई तक जाकर तत्काल कार्रवाई हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा। ऐसा नहीं होगा कि कोई गुनाह करके बच जाए, चाहे ऐसे मामलों में कोई भी लिप्त हो, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ऐसे मामलों में प्रशासनिक मदद भी ली जाएगी। ऐसे मामलों को बहुत सख्ती के साथ निपटाया जाएगा, ताकि लड़कियां और बच्चियां सुरक्षित महसूस कर सके।

Read More:- हिजाब विवाद के बीच प्रधानमंत्री ने कहा मुस्लिम महिलाओं को बरगलाया जा रहा

उन्होंने कहा कि इस तरह का माहौल बनाने का प्रयास किया जाएगा कि किसी भी महिला के साथ कुछ गलत होता है तो वह आयोग तक पहुंच सके। कई बार पीड़ित महिलाएं आयोग तक नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे मामलों में आयोग उन तक पहुंचने का प्रयास करेगा। आयोग के अध्यक्ष के नाते वह पूरे राजस्थान के हर जिले में जाएंगी और हर महिला में यह विश्वास जगाया जाएगा कि किसी भी तरह की ज्यादती और अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जो भी मामले पेंडिंग हैं, उन्हें दिनरात मेहनत करके निपटाया जाएगा। टीमवर्क के साथ काम करके कोई भी मुश्किल लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग महिलाओं से जुड़े किसी भी मामले में बिना दबाव में आए महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए काम करेगा।

Related posts

काशी विश्वनाथ की मंगला आरती देखना हुआ महंगा, चुकाना होगा अधिक शुल्क

Buland Dustak

यास तूफान प्रभावित क्षेत्रों को केंद्र से मिलेगी 1000 करोड़ की सहायता

Buland Dustak

42 हफ्ते के प्रशिक्षण के बाद 64 गोरखा रंगरूट बने भारतीय सेना का हिस्सा

Buland Dustak

भारत विश्व में ‘क्लीन एनर्जी’ का मॉडल और मप्र बनेगा सस्ती बिजली का हब: पीएम मोदी

Buland Dustak

इंडो-गंगेटिक प्लेन के प्रदूषण का हिमालय के पर्यावरण पर बुरा असर

Buland Dustak

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर ने रफ्तार पकड़ी

Buland Dustak