19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

मास्टर ब्लास्टर सचिन आज मना रहे अपना 48वां जन्मदिन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर सुरेश रैना, अजिंक्या रहाणे, क्रुणाल पांड्या और महिला पहलवान साक्षी मलिक ने उन्हें बधाई दी है।

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने तेंदुलकर को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। क्रिकेट के प्रति आपकी दीवानगी ने हमें इस खेल से प्यार करना सिखाया और हमें जीवन भर के लिए कई यादगार क्षण दिए।”

सचिन तेंदुलकर
अन्य खिलाड़ियों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के उप-कप्तान अजिंक्या रहाणे ने ट्वीट किया, “बहुत कम ही लोग लाखों लोगों की सामूहिक भावनाओं को समझने में सक्षम हैं और आप उनमें से एक हैं सचिन पाजी! आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और एक नया साल मुबारक हो।”

भारत और मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने तेंदुलकर को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “जन्मदिन मुबारक हो सचिन सर। आपको एक स्वस्थ और खुशियों भरे जीवन की शुभकामनाएं।”

महिला पहलवान साक्षी मलिक ने सचिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं सर। आपने अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए दुनिया भर के लाखों एथलीटों को प्रेरित किया है।” तेंदुलकर की पूर्व आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी ट्विटर पर सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

sachin-tendulkar-bdy
टेस्ट क्रिकेट में सचिन के नाम हैं 15921 रन

बता दें कि सचिन 200 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 168 टेस्ट खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में सचिन के नाम 15921 रन हैं। उनके पीछे पोटिंग हैं, जिनके नाम 13378 रन है। सचिन ने 6 एकदिनी विश्वकप खेले हैं।

उनके अलावा सिर्फ पाकिस्तान के जावेद मियांदाद ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने छह विश्व कप में भाग लिया है। सचिन के नाम एकदिनी विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। सचिन एकदिवसीय विश्व कप में 2000 रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

उन्होंने 6 विश्व कप में 2278 रन बनाए। उनके अलावा कोई खिलाड़ी 1800 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है। सचिन के नाम सबसे अधिक मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज प्राप्त करने का भी रिकॉर्ड है।

Read More: आईपीएल: हैदराबाद ने दर्ज की पहली जीत, पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया

Related posts

Tokyo Paralympics : निशानेबाज सिंहराज अदाना ने जीता कांस्य पदक

Buland Dustak

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: बिग टिकट क्लैश में इंग्लैंड के सामने होगी इंडिया लेजेंड्स की टीम

Buland Dustak

नडाल को पस्त कर जोकोविच फाइनल में, खिताबी टक्कर सितसिपास से

Buland Dustak

Sandesh Jhingan का HNK सिबेनिक से खेलना बड़ी उपलब्धि

Buland Dustak

फुटबॉल टूर्नामेंट- सेरी ए: जुवेंटस ने जेनोआ को 3-1 से हराया

Buland Dustak

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया, पहली बार टी-20 विश्वकप के फाइनल में बनायी जगह

Buland Dustak