19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

अमरनाथ धाम यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं का 15 से ऑनलाइन पंजीकरण

जम्मू: श्री अमरनाथ धाम जी यात्रा 2021 के लिए तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल को बालटाल और चंदनवारी मार्गों के लिए शुरू होगा। इस वर्ष की 56 दिवसीय यात्रा 28 जून से दोनों मार्गों पर एक साथ शुरू होगी और रक्षाबंधन 22 अगस्त को समाप्त होगी। यह जानकारी श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतीश्वर कुमार द्वारा दी गई।

इस अवसर पर सीईओ द्वारा स्वास्थ्य प्रमाण पत्रों के से सम्बंधित राज्य सरकार, संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों द्वारा अधिकृत डॉक्टरों, चिकित्सा संस्थानों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण हेतु स्वीकृत होंगे। 15 मार्च के बाद मान्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र ही जारी किए जाऐंगे। यात्रा के लिए पंजीकरण करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण हेतु जिन नियमों का पालन करने की आवश्यकता है, उन्हें बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। पंजीकरण इस वेबसाइट- Amarnath Yatra Registration द्वारा 15 अप्रैल से शुरू होंगे।

अमरनाथ यात्रा
13 वर्ष या 75 वर्ष से अधिक आयु वालों का नहीं होगा पंजीकरण

सीईओ द्वारा दी गई जानकारी में अमरनाथ यात्री अपने आवेदनों को विधिवत संसाधित करने के बाद यात्रा के लिए यात्रा परमिट डाउनलोड कर सकेंगे। यात्रा के दौरान यात्रियों को अपनी मूल फोटो पहचान पत्र और सीएचसी अपने साथ रखना होगा। नीतीश्वर कुमार ने कहा कि यात्रा से सम्बंधित पर्ची प्राप्त यात्रियों को निर्दिष्ट तिथि तथा यात्रा हेतु अनुमति दी जाएगी।

दोमेल और चंदनवारी में उन्होंने सभी इच्छुक यात्रियों से अग्रिम में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा का लाभ उठाने और समय पर यात्रा परमिट प्राप्त करने की अपील की है ताकि जब वे अपनी यात्रा शुरू करें तो उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में सीईओ ने कहा कि 13 वर्ष या 75 वर्ष से अधिक तथा छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। हेलीकॉप्टर से यात्रा करने का प्रस्ताव रखने वाले यात्रियों को पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि उनके हेलीकॉप्टर टिकट नियमानुसार पर्याप्त होंगे। हालांकि, हेलीकॉप्टर से यात्रा करने की अनुमति देने से पहले उन्हें अधिकृत चिकित्सक द्वारा निर्धारित अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा।

Read More: विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का जम्मू-कश्मीर में आर्क निर्माण कार्य हुआ पूरा

Related posts

कोरोना वैक्‍सीन आपूर्ति के लिए टाटा ने पेश की रेफ्रिजरेटड ट्रक की रेंज

Buland Dustak

प्रदेश में कोदो-कुटकी-रागी के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

Buland Dustak

कोरोना के लिए जायडस कैडिला की नई दवा को मिली मंजूरी, Virafin 91% प्रभावी

Buland Dustak

अर्जुन ​मार्क-1ए का पहला टैंक जनरल नरवणे को सौंपेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Buland Dustak

बंगाल में मोदी ने 4700 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Buland Dustak

मेट्रो प्रोजेक्ट आगरा मिशन को और मजबूत करेंगे: नरेन्द्र मोदी

Buland Dustak