19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

कोरोना के लिए जायडस कैडिला की नई दवा को मिली मंजूरी, Virafin 91% प्रभावी

अहमदाबाद: कोरोना के इलाज के लिए अहमदाबाद की फार्मा कंपनी जायडस कैडिला ने दवा अनुसंधान में एक और सफलता पाई है। कंपनी ने एक ड्रग-इंजेक्टेबल Virafin विकसित किया है, जो कोविड-19 के उपचार में उपयोगी है। इस दवा को भारत सरकार के डीजीसीआई के ड्रग कंट्रोलर जनरल की मंजूरी मिल गई है।

Zydus Cadila Virafin

शुक्रवार को देशभर में कोराना के रिकॉर्डतोड़ 3.32 लाख नए मामले सामने आने से चिन्ताजनक स्थिति बनी हुई है। आज राहतभरी एक और खबर आई कि कोरोना के इलाज के लिए एक और दवा को मंजूरी दी गई। गुजरात की अंतरराष्ट्रीय फार्मा कंपनी जायडस कैडिला ने कोविड-19 संक्रमण का इलाज करने के लिए एक और दवा विकसित की है। इस दवा को डीसीजीआई ने तेजी से ठीक होने के लिए एंटीवायरल Virafin रोगियों की मदद करने वाला बताया है।

शरीर में वायरल लोड को काफी कम कर देती है Virafin

जायडस कैडिला कंपनी ने अपनी संशोधित नई दवा Virafin को लेकर दावा किया है कि कोरोना से प्रभावित 91.16 प्रतिशत रोगियों ने इंजेक्शन लगवाने के बाद सात दिन में RTPCR का परीक्षण निगेटिव पाया गया है। इस एंटीवायरल दवा के उपयोग से रोगी को कोरोना से लड़ने की शक्ति मिलती है। कंपनी का यह भी कहना है कि अगर Virafin को कोरोना की शुरुआत के लक्षण के रूप में दिया जाता है, तो उन्हें कोरोना से बाहर निकलने में कम कठिनाई होगी।

शुक्रवार को कैडिला हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉ. शर्विल पटेल ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में यह दवा सही समय पर आई है। जिस दवा की हम पेशकश कर रहे हैं, वह वायरल लोड को काफी कम कर देती है यदि यह प्रारंभिक अवस्था में है तो यह बीमारी से लड़ने में मदद करता है।

उन्होंने बताया कि यह इंजेक्शन डॉक्टर की सलाह पर मरीज को दिया जाएगा, जिसे अस्पताल में उपलब्ध कराया जाएगा। पटेल ने कहा कि इस दवा का प्रयोग भारतभर में लगभग 25 स्थानों पर क्लीनिकल परीक्षण किया गया, जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

Read More: कोरोना के खिलाफ 5 और वैक्सीन को मिलेगी अनुमति

Related posts

कुतुब मीनार परिसर में बनी मस्जिद पर दावा करने वाली याचिका पर सुनवाई टली

Buland Dustak

श्री राम जन्मभूमि मंदिर: सृष्टि का हर प्राणी कह रहा आयो अवध श्रीराम, मंगल गाओ रे…

Buland Dustak

चिकित्सक दिवस: PM ने डाक्टरों को किया सलाम, कहा- आपका ऋण चुका नहीं सकते

Buland Dustak

नैनीताल में छाये ऐसे पटाखे जो फूटते नहीं, रिश्तों में मिठास घोलते हैं

Buland Dustak

उत्तराखंड में 521 करोड़ की 8 परियोजनाओं का किया वर्चुअल लोकार्पण

Buland Dustak

हत्या के आरोप में पहलवान सुशील कुमार पर लग सकता है मकोका

Buland Dustak