19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

मिताली राज बनीं महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज

लखनऊ: भारतीय एकदिवसीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। 38 वर्षीय, मिताली ने यहां के अटल बिहारी बाजपेयी एकाना स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। 

मिताली राज महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
मैच में 35 के स्कोर पर पहुंचते ही मिताली ने छुआ 10 हजार का आंकड़ा

मिताली राज को दस हजार रन पूरे करने के लिए 85 रनों की जरूरत थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले एकदिनी में उन्होंने 50 रनों की पारी खेली थी। फिर दूसरे एकदिनी में मिताली को बल्लेबाजी करने का मौका ही नहीं मिला था। आज उन्होंने तीसरे मुकाबले में 36 रन बनाये और यह उपलब्धि हासिल कर ली।

इसी के साथ वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले इंग्लैंड की चार्लेट एडवर्ड्स ही 10 हजार के आंकड़े तक पहुंच सकी हैं। मिताली को एडवर्ड्स से आगे निकलने के लिए 299 रनों की जरूरत है।

सचिन तेंदुलकर ने मिताली राज को दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने पर भारतीय महिला एकदिवसीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को बधाई दी है।

सचिन ने ट्वीट किया, “मिताली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने पर हार्दिक बधाई। शानदार उपलब्धि … मजबूती से आगे बढ़ती रहो।”

मिताली ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की। मिताली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 212 वें एकदिनी मैच में 36 रन की पारी खेली और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए।

वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन तक पहुंचने वाली दूसरी महिला बनीं। इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स ऐसा करने वाली पहली महिला थीं। उनके नाम 10,273 रन हैं। 

यह भी पढ़ें: आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम

Related posts

ISSF Junior World Championship: भारत ने शुक्रवार को 3 स्वर्ण पदक जीते

Buland Dustak

रियल मैड्रिड ने 34वीं बार जीता ला लीगा का खिताब

Buland Dustak

MCC की आजीवन सदस्यता से सम्मानित होना एक पूर्ण सम्मान : हरभजन सिंह

Buland Dustak

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

Buland Dustak

IPL 2021 के शेष बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात में होंगे आयोजित

Buland Dustak

बायर्न म्यूनिख ने जीता फीफा क्लब विश्व कप का खिताब

Buland Dustak