19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

रियल मैड्रिड ने 34वीं बार जीता ला लीगा का खिताब

मैड्रिड, 17 जुलाई।

रियल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा का खिताब जीत लिया है। मैड्रिड ने विलारियल को 2-1 से हराकर एक मैच शेष रहते 34वीं बार ला लीगा का खिताब अपने नाम किया। रियल मैड्रिड की जीत के हीरो रहे फ्रांस के स्ट्राइकर करीम बेंजेमा, जिन्होंने मैच में दोनों गोल किये। 
विलारियल के खिलाफ मैच में मैड्रिड ने आक्रामक शुरुआत की। मैच के दौरान रियल मैड्रिड की टीम विरोधी टीम पर हावी होती दिखाई दिखी। मैच के 27 वें मिनट में बेंजेमा ने गोल कर रियल मैड्रिड को 1-0 की बढ़त दिलाई। 

हालांकि इसके बाद दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और हाफ टाइम की समाप्ती पर मैड्रिड की टीम ने अपनी 1-0 की बढ़त बरकरार रखी। दूसरे हाफ में भी मैड्रिड की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन जारी रखा और मैच के 76वें मिनट में बेंजेमा ने मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए मैड्रिड की बढ़त 2-0 कर दी। 
इस गोल के साथ ही बेंजेमा के इस सत्र में लीग में 21 गोल हो गए हैं। वह लियोनल मेसी (23 गोल) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

मैच के 83वें मिनट में इबोरा ने गोल कर विलारियल का खाता खोला और स्कोर 2-1 हो गया। इसके बाद विलारियल की टीम ने बराबरी के लिए काफी कोशिश की, लेकिन उसके खिलाड़ी मैड्रिड के डिफेंस को भेद नहीं पाए और अंत में मैड्रिड ने 2-1 से मैच अपने नाम करने के साथ ही खिताब पर भी कब्जा कर लिया।
रियल मैड्रिड के 37 मैचों में 26 जीत के साथ 86 अंक हैं। वहीं, अंक तालिका में बार्सिलोना दूसरे नंबर पर है। उनके 37 मैचों में 24 जीत के साथ 79 अंक हैं। 

Related posts

टोक्यो ओलंपिक से 15 दिन पहले खेल मंत्री बने अनुराग ठाकुर

Buland Dustak

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए रविचंद्रन अश्विन

Buland Dustak

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

Buland Dustak

Manoj Sarkar को खेल मंत्री ने 50 लाख का चेक सौंपा

Buland Dustak

अहमदाबाद टेस्ट : भारत की पहली पारी 365 पर सिमटी, सुंदर शतक से चुके

Buland Dustak

39 साल के हुए महेंद्र सिंह धौनी, दिग्गजों ने दी बधाई

Buland Dustak