19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

श्रद्धा कपूर बर्थडे: 34 साल की हुईं श्रद्धा, जानें उनका फिल्मी करियर

श्रद्धा कपूर बर्थडे: मुंबई में 3 मार्च 1987 को जन्मीं श्रद्धा कपूर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्हें अभिनेता पिता शक्ति कपूर की वजह से नहीं खुद के दमदार अभिनय की वजह से इंडस्ट्री में जाना जाता है। हाल में रिलीज बागी-3 में उन्होंने शानदार अभिनय किया है। आज यानी 3 मार्च को श्रद्धा 34 साल की हो गयी हैं।

श्रद्धा कपूर बर्थडे

श्रद्धा कपूर गायक भी हैं। श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर हैं। सिद्धार्थ उनके बड़े भाई हैं। श्रद्धा ने अपनी स्‍कूली पढ़ाई जमनाबाई नर्सी स्‍कूल से की। इसके बाद उन्‍‍‍‍‍‍‍होंने अमेरिकन स्‍कूल ऑफ बॉम्‍बे में अध्ययन किया। यहां उनके साथ अभिनेता टाइगर श्राफ भी पढ़ते थे।

फिल्‍म ‘तीन पत्ती’ से श्रद्धा ने फिल्मी करियर की कि थी शुरुआत

श्रद्धा कपूर ने फिल्‍म ‘तीन पत्ती’ से सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखे। मगर यह शाहकार ज्‍यादा नहीं चला। बावजूद इसके प्रभावी भूमिका के लिए श्रद्धा की तारीफ की गई। उन्‍हें नवोदित अभिनेत्री के तौर पर फिल्‍मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया।

श्रद्धा कपूर बर्थडे

कुछ समय बाद वह फिल्‍म ‘लव का द एंड’ और ‘आशिकी 2’ में नजर आईं। ‘आशिकी 2’ ने श्रद्धा के कदमों को इंडस्‍ट्री में मजबूत किया। इसके बाद श्रद्धा ने कई अच्छी फिल्में दीं। उनमें ‘एक विलन’, ‘हैदर’, ‘एबीसीडी 2’, ‘बागी’, ‘अ फ्लाइंग जेट’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘स्‍त्री’ प्रमुख हैं। शक्ति-शिवांगी खुशनसीब हैं कि उनकी बेटी उनका नाम रोशन कर रही है।

यह भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: शाहिद कपूर ने 13 साल छोटी मीरा से रचाई थी शादी

Related posts

फिल्म सिटी को यूपी में मिली मंजूरी, मथुरा से वेब सीरीज की शूटिंग शुरु

Buland Dustak

जन्मदिन: अभिनेता जितेन्द्र बॉलीवुड में जम्पिंग जैक के नाम से हैं मशहूर

Buland Dustak

Sharat Saxena: इंजीनियरिंग छोड़ फिल्मों में नेगेटिव किरदार से खूब कमाया नाम

Buland Dustak

Kangana Ranaut का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए हुआ सस्पेंड

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार और मुंबई पुलिस में खींचतान

Buland Dustak

श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके फिल्मी सफर पर एक नजर

Buland Dustak