19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘Mumbai Saga’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की एक्शन-क्राइम पर आधारित फिल्म ‘Mumbai Saga‘ इस साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा काजल अग्रवाल, महेश मांजेरकर, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय, समीर सोनी और अमोल गुप्ते भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

Mumbai Saga

फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर शुक्रवार को जारी कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर में सभी महत्वपूर्ण किरदारों की झलक दिखाई गई है। फिल्म में जॉन अब्राहम एक गैंगस्टर की भूमिका में है, जबकि इमरान हाशमी पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा- ‘बन्दूक तो सिर्फ शौक के लिए रखता हूं, डराने के लिए तो सिर्फ नाम ही काफी है -अमर्त्य राव!’

फिल्म के इस ट्रेलर को अभिनेता इमरान हाशमी ने भी ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा- ‘मेरी गोली से बचने के लिए अमर्त्य राव को बार-बार खुशकिस्मत होना पड़ेगा और मुझे सिर्फ एक बार!’

मुंबई गैंगस्टर से जुड़ी है फिल्म की कहानी

फिल्म ‘Mumbai Saga‘ का ट्रेलर एक्शन और दमदार डायलॉग्स से भरपूर है। फिल्म की कहानी अस्सी और नब्बे के उस दौर की है, जब मुंबई में गैंगस्टर्स का बोलबाला था। सड़कों-रास्तों पर छोटे-मोटे कारोबार कर रहे दुकानदारों से हफ़्ता वसूली के दृश्य आम थे। ऐसे में अमर्त्य राव उनके विरोध में आगे आता है और अपनी ताकत और हिम्मत से खौफ का दूसरा नाम बन जाता है। अमर्त्य राव का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता जाता है।

दिन-दहाड़े वह एक इंडस्ट्रियलिस्ट को मार डालता है। अमर्त्य के कई दुश्मन बन जाते हैं। उसे मारने वाले पुलिस अफ़सर के लिए 10 करोड़ के इनाम का एलान किया जाता है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बने इमरान हाशमी उसके पीछे पड़ जाते हैं। फिल्म के ट्रेलर में एक्शन के साथ-साथ कई डायलॉग्स भी हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जैसा कि ट्रेलर में अमर्त्य राव कहता भी है- बंदूक तो सिर्फ़ शौक के लिए रखता हूँ, डराने के लिए नाम ही काफ़ी है।

फिल्म के ट्रेलर में इन दोनों के अलावा महेश मांजेरकर एक नेता के रूप में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ट्रेलर में सुनील शेट्टी, समीर सोनी और काजल अग्रवाल भी नजर हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा हैं। ‘मुंबई सागा‘ भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहीर द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित एवं संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म इसी साल यानी 19 मार्च, 2021 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: आखिर कौन हैं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’? जिनका किरदार निभाकर आलिया हो रही ट्रेंड

Related posts

‘चेहरे’ का सस्पेंस से भरा ट्रेलर जारी, रिया चक्रवर्ती भी आईं नजर

Buland Dustak

‘सत्यमेव जयते 2’ का नया पोस्टर जारी, 12 मई को रिलीज होगी फिल्म

Buland Dustak

‘मेरा नाम जोकर’ के 50 साल पूरे, नीतू ने ऋषि कपूर की साझा की यादें

Buland Dustak

अक्षय और वाणी की ‘Bell Bottom’ की रिलीज डेट तय

Buland Dustak

8 जनवरी से शुरू कोलकाता फिल्म फेस्टिवल, 131 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले पर संजय राउत ने कही ये बात

Buland Dustak