19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

T-20 क्रिकेट : 16 साल पहले आज ही के दिन खेला गया था पहला मैच

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन काफी यादगार है। 16 साल पहले आज ही के दिन 17 फरवरी 2005 को क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय प्रारूप T-20 का पहला मैच खेला गया था। यह मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इस ऐतिहासिक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया था।

T-20 क्रिकेट मैच का आयोजन ऑक्लैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में हुआ था। मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान रिकी पोंटिंग के हाथों में थी,जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग थे।

पहला T-20 क्रिकेट मैच
ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। रिकी पोंटिंग (नाबाद 98 रन) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 214 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। पॉन्टिंग ने 55 गेंदों की अपनी पारी में आठ चौके और पांच छक्के जड़े थे।

पोंटिंग बने थे मैन ऑफ द मैच

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अच्छी शुरुआत के बाद भी लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। न्यूजीलैंड की टीम स्कॉट स्टाइरिश (66) और ब्रैंडन मैकुलम (36) की अहम पारियों के बावजूद 20 ओवरों में 170 रन पर ऑल आउट हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल कॉस्प्रोविच ने चार और ग्लेन मैक्ग्रा ने दो विकेट अपने नाम किए थे। पोंटिंग को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

बता दें कि T-20 क्रिकेट का सबसे छोटा प्रारूप है। पेशेवर स्तर पर मूल रूप से इसे इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) साल 2003 में इंटर-काउंटी प्रतियोगिता के लिए लाया था। इसका मकसद क्रिकेट में तेजी लाना था जिसकी वजह से मैदान और टेलीविजन पर दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सके। यह प्रारूप अब तक क्रिकेट की दुनिया में सफल रहा है।

इसकी कामयाबी को देखते हुए महज दो साल बाद ही यानी 2007 में पहले T-20 विश्प कप का आयोजन किया गया था। इस टूर्नामेंट का खिताब महेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारत ने जीता था।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट – भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 317 रनों से हराया, दोनों टीमें 1 से बराबरी पर

Related posts

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और जाने-माने कॉमेंटेटर डीन जोन्स का निधन

Buland Dustak

All England Badminton: पीवी सिंधु दूसरे दौर में, श्रीकांत-साइना बाहर

Buland Dustak

बायर्न म्यूनिख ने जीता फीफा क्लब विश्व कप का खिताब

Buland Dustak

मप्र के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2019 की घोषणा

Buland Dustak

यूरो 2020 : क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जीता गोल्डन बूट अवार्ड

Buland Dustak

एक साल से अधिक लंबे अंतराल के बाद विजेंदर सिंह रिंग में करेंगे वापसी

Buland Dustak