19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

दीया मिर्जा ने वैभव रेखी संग लिए सात फेरे, शेयर कीं शादी की तस्वीरें

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीया मिर्जा 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी के बाद अभिनेत्री ने अपनी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में दीया मिर्जा पति वैभव रेखी के साथ शादी की रस्में निभाती हुईं दिखाई दे रही हैं।

इन तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उम्मीद करती हूं कि सभी पहेलियों को उनका खोया हुआ हिस्सा मिले, सभी दिल ठीक हो जाएं और प्यार का चमत्कार ऐसे ही हमारे चारों और जारी रहे।’

लाल जोड़े में ऐसी दिखीं दीया

तस्वीरों में दीया मिर्जा ब्राइडल लुक में बहुत ख़ूबसूरत लग रही हैं। वह रेड कलर की गोल्डन प्रिंट किए हुए सिल्क साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ दिया ने चोकर और मांग टीका के साथ मैचिंग ईयररिंग्स पहनी हैं।

इसके साथ ही मिनिमल मेकअप और छोटी सी बिंदी के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं वैभव रेखी व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा के साथ गोल्डन कलर की पगड़ी लगाए हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दीया और वैभव की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।

दीया मिर्जा फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। रहना है तेरे दिल में, तुमको ना भूल पाएंगे, तुमसा नहीं देखा, परिणिता, दस, लगे रहो मुन्ना भाई, कैश आदि फिल्मों से अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवा चुकी दीया मिर्जा आज यानी 15 फरवरी को मुंबई के बिजनसमैन और इन्वेस्टर वैभव रेखी से शादी करने जा रही हैं।

दीया और वैभव दोनों की ही यह दूसरी शादी होगी। वैभव की शादी पहले सुनैना रेखी से हुई थी, जिससे उन्हें एक बेटी भी है। वहीं दीया मिर्जा की पहली शादी साल 2014 में  साहिल संघा से हुई थी, लेकिन साल 2019 में दोनों अलग हो गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार 15 फरवरी, 2021 को दीया मिर्जा और वैभव रखी की शादी में सिर्फ उनके परिवार और कुछ करीबी लोग मिलाकर कुल 50 लोग ही मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे स्पेशल: बॉलीवुड लव स्टोरी रील लाइफ से रियल लाइफ तक

Related posts

बर्थडे स्पेशल: दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी चुलबुली श्रीदेवी

Buland Dustak

केजीएफ चैप्टर 2 मूवी की शूटिंग पांच महीने बाद शुरू

Buland Dustak

विक्की कौशल बर्थडे: इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग में रखा था कदम

Buland Dustak

अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती

Buland Dustak

महिला दिवस पर जारी हुआ ‘साइना’ का शानदार ट्रेलर

Buland Dustak

मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने महज चार साल में की थी सिंगिंग की शुरुआत

Buland Dustak