19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ एससी/ एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

हिसार, 15 फरवरी

हांसी पुलिस ने अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ की गई एक टिप्पणी के मामले में क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। दलित अधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट रजत कल्सन की शिकायत पर हांसी शहर पुलिस ने युवराज सिंह पर एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

इस संबंध में जून 2020 में दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने युवराज सिंह के खिलाफ हांसी के पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर उनके खिलाफ अनुसूचित जाति व जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी।

रजत कल्सन के अनुसार एक जून 2020 को सोशल मीडिया पर क्रिकेटर रोहित शर्मा व युवराज सिंह का आपस में बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवराज सिंह ने अनुसूचित समाज पर अशोभनीय व अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस पर काफी बवाल मचा था।

युवराज सिंह

रजत के अनुसार उन्होंने तत्कालीन एसपी लोकेंद्र को शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने देश के अनुसूचित समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के बारे में युवराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। उनका आरोप है कि इस टिप्पणी को पूरे देश के अनुसूचित समाज के लोगों ने देखा है और इससे उनकी ही नहीं, पूरे देश के दलित समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

इसको लेकर उन्होंने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उनकी इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हांसी पुलिस ने क्रिकेटर युवराज पर केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: The Immortal Ashwatthama का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

Related posts

फ्रेंच ओपन 2021: जोकोविच ने सितसिपास को हराकर जीता 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब

Buland Dustak

IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दिनेश कार्तिक को लगी फटकार

Buland Dustak

आईपीएल: हैदराबाद ने दर्ज की पहली जीत, पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया

Buland Dustak

Anrich Nortje ने डाली आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद

Buland Dustak

नडाल को पस्त कर जोकोविच फाइनल में, खिताबी टक्कर सितसिपास से

Buland Dustak

श्रीलंकाई बल्लेबाज उपुल थरंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Buland Dustak