19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

बंगाल में मोदी ने 4700 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

-बंगाल में मोदी ने फोर-लेन रोड ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में रविवार को राज्य में मोदी ने अपने दौरे के दौरान हल्दिया में तेल, गैस और आधारभूत संरचना से जुड़ी 4700 करोड़ रुपये से ज्यादा की चार महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रसोई गैस से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

यहां प्रधानमंत्री मोदी ने हल्दिया के रानीचक में गेल द्वारा निर्मित 348 किलोमीटर लंबी डोभी-दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन और फोर-लेन रोड ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने भारत पेट्रोलियम का एलपीजी आयात टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित किया। चुनाव से पहले बंगाल के लिए यह बड़ी ‘चुनावी सौगात’ मानी जा रही है।

ये सभी परियोजनाएं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां सबसे पहले बीपीसीएल द्वारा 1097.54 करोड़ रुपये की लागत से हल्दिया में निर्मित एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल का रिमोट से उद्घाटन किया।

निवासियों को नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत

इससे 1,000 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बंगाल सहित पूर्वी राज्यों में जो लाखों नए एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं, उन्हें निरंतर एलपीजी की आपूर्ति करने के लिए इस एलपीजी टर्मिनल का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि पिछले छह वर्षों से वह पूर्वी भारत के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।

रसोई गैस परियोजना

इस परियोजना से पूर्वी भारत सहित देश के कई राज्यों को बड़ा लाभ मिलेगा। मोदी ने इसके साथ हल्दिया रिफाइनरी में दूसरी कैटलिटिक डीवैक्सिंग यूनिट (लुब्रिकेंट बेस्ड ऑयल कारखाना) की आधारशिला रखीं। इसकी लागत करीब 1019 करोड़ रुपये आएगी और अप्रैल, 2023 तक इसका काम पूरा किया जाना है।

इससे आयात घटने के साथ देश को 18.5 करोड़ डॉलर के विदेशी विनिमय की बचत होगी। इस दौरान पीएम मोदी ने इन योजनाओं को देश को समर्पित करते हुए दावा किया कि इससे बंगाल के लोगों को रसोई गैस आपूर्ति में काफी मदद मिलेगी।

धर्मेंद्र प्रधान, राज्यपाल रहे मौजूद, नहीं पहुंचीं ममता

हल्दिया में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास समारोह में बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ व केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित विभिन्न सरकारी तेल व गैस कंपनियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन वह नहीं पहुंचीं। इस मौके पर स्थानीय तृणमूल सांसद दिव्येंदु अधिकारी भी मौजूद थे।

पढ़ें: Bharat Bandh: पंजाब में व्यापक असर, प्रदर्शनकारी किसानों ने रास्तों को किया जाम

Related posts

​’मिसाइल मैन’ ने भारत को एयरोस्पेस में दिलाई बढ़त

Buland Dustak

कारगिल विजय दिवस पर जांबाज शहीदों को याद कर रहा है पूरा देश

Buland Dustak

मोदी की मार्केटिंग कर सकते हैं अंबानी, किसान नहीं : राहुल गांधी

Buland Dustak

पोर्ट ब्‍लेयर ​बेस पर ​उतरा ​अमेरिकी एयरक्राफ्ट ‘पी-8 पोसाइडन​’

Buland Dustak

वीरप्पन को मारनेवाली टास्क फोर्स का पदाधिकारी वन विभाग कर्मियों को दे रहा ट्रेनिंग

Buland Dustak

46 ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यक्रमों का उद्घाटन

Buland Dustak