19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
विदेश

चीन ने दूसरी कोरोना वैक्सीन कोरोनावैक को दी सशर्त मंजूरी

–चीन ने नेपाल को कोरोनावैक वैक्सीन के 5 लाख डोज देने का किया वादा

चीन की ड्रग रेगुलेटर अथॉरिटी ने देश की दूसरी कोरोना वैक्सीन के लिए सशर्त मंजूरी दे दी है। कोरोनावैक नामक इस वैक्सीन को सिनोवैक बायोटेक ने तैयार की है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि कोरोनावैक को मास वैक्सीनेशन के लिए अप्रूवल मिल गया है। उधर, चीन ने नेपाल को मदद के तौर पर वैक्सीन के 5 लाख डोज देने का वादा किया है। इसकी पहली खेप जल्द ही भेजी जाएगी।

ग्लोबल टाइम्स ने सिनोवैक के हवाले से बताया है कि कोरोनावैक को तीसरे फेज के क्लीनिकल ट्रायल के नतीजों के आधार पर मंजूरी मिली है। इसका फाइनल डेटा अब तक नहीं दिया गया है। इसकी इफिकेसी और सेफ्टी के नतीजों की और पुष्टि करने की जरूरत है। इससे पहले चीन ने दिसंबर में सरकारी कंपनी सिनोफार्म की वैक्सीन को अप्रूव किया था।

चीन ने पहले 3 लाख डोज देने की कही थी बात 

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली से कहा है कि उनका देश वैक्सीन के मामले में नेपाल को तवज्जो देगा। इसी दौरान वांग ने नेपाल को कोरोनावैक वैक्सीन के 5 लाख डोज देने का भरोसा दिया। पहले काठमांडू में चीनी दूतावास की ओर से कहा गया था कि नेपाल को वैक्सीन के 3 लाख डोज दिए जाएंगे।

विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीत के दौरान इसे बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया। हालांकि, वैक्सीन बनाने वाली चीनी कंपनी को नेपाल सरकार ने सभी जरूरी दस्तावेज नहीं दिए हैं। सरकार से हरी झंडी के बिना कंपनी वैक्सीन नेपाल नहीं भेज सकती। नेपाल में अब तक 2,71,806 केस मिल चुके हैं।

चीन ने दूसरी कोरोना वैक्सीन कोरोनावैक को दी सशर्त मंजूरी
चीन में 16 वैक्सीन पर चल रहा काम

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को ही कहा था कि चीन की 2 वैक्सीन इमरजेंसी यूज के लिए एडवांस स्टेज में हैं। अब तक डब्ल्यूएचओ ने सिर्फ फाजइर की वैक्सीन को मंजूरी दी है। ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका और साउथ कोरिया की एसके बायोसाइंस का भी आकलन किया जा रहा है।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक दुनिया में 238 वैक्सीन डेवलप की जा रही हैं। इनमें से 63 का कई देशों में क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। चीन में 16 वैक्सीन पर काम चल रहा है। ये ट्रायल के अलग-अलग फेज में हैं। चीने में अब तक 3.2 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। चीन ने गरीब देशों को 1 करोड़ डोज देने की पेशकश की है ताकि वहां समय से वैक्सीनेशन शुरू हो सके।

भारत कंबोडिया को 1 लाख डोज देगा

भारत ने अपने एक और करीबी देश कंबोडिया को वैक्सीन की 1 लाख डोज की सप्लाई के लिए मंजूरी दे दी है। भारतीय दूतावास ने  शनिवार को कहा कि कंबोडिया भारत का अहम साझीदार है। हमें यहां के लोगों की सेहत की चिंता है। कंबोडिया के प्रधानमंत्री सैमडे हुन सेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वैक्सीन के लिए गुजारिश की थी। इसके बाद सरकार ने इसकी सप्लाई का फैसला लिया है।

अमेरिका में राहत पैकेज की उम्मीद का असर, कच्चे तेल में दिखी तेजी

Related posts

ट्रम्प पिछड़े, बाइडन ने की जीत की कामना के साथ धैर्य बनाए रखने की अपील

Buland Dustak

थाइलैंड में मिला अफ्रीकी स्वाइन फ्लू, कोरोना के बीच नई मुसीबत ने दी दस्तक

Buland Dustak

अमेरिकी नागरिकता पाने की राह हुई आसान, बाइडन प्रशासन ने ट्रंप की नीति को पलटा

Buland Dustak

विदेशों में भी धूमधाम से मनाया गया 75th Indian Independence Day

Buland Dustak

ट्रम्प को शिकश्त दे, जोई बाइडन होंगे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति

Buland Dustak

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का सुरक्षा के बीच शपथ समारोह

Buland Dustak