19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

सेंसेक्स इंडेक्स बना पहली बार 51 हजारी, शेयर बाजार ने तोड़े रिकॉर्ड

- सेंसेक्स बना 51 हजारी निफ्टी भी पहुंचा 15 हजार  के पार
- शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी
- सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग शेयरों में

सेंसेक्स इंडेक्स: लगता है कि बजट को दिल से कबूल करने के बाद शुक्रवार को रिजर्व बैंक के ब्याज दरों में बदलाव न करने के फैसले का भी शेयर बाजार ने खुले दिले से स्वागत किया है। पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू बाजार हरे निशान पर खुला।

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सेंसेक्स इंडेक्स 212.90 अंक की तेजी के साथ 50,827.19 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.50 अंक की बढ़त के साथ 14,955.15 के स्तर पर खुला।

सेंसेक्स इंडेक्स

हालांकि, सुबह सेंसेक्स ने पहली बार 51 हजार का रिकॉर्ड स्तर पार किया। इसी दौरान निफ्टी ने भी रिकॉर्ड स्तर 15 हजार अंकों को भी पार किया। फिलहाल, बाजार में उतार चढ़ाव जारी है। उल्लेखनीय है कि बजट के बाद से बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स करीब 4,600 अंक की तेजी दिखा चुका है। निफ्टी 50 इंडेक्स भी 1,500 से अधिक अंक की तेजी दर्ज करवा चुका है। बजट के बाद भारतीय शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह सबसे अच्छा रहा है।

बड़े शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एसबीआई और एम एंड एम के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं ICICI बैंक, पावर ग्रिड, कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और ग्रासिम के शेयर लाल निशान पर खुले।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं भारतीय बाजारों को वैश्विक बाजारों का भी अच्छा सपोर्ट मिला है। कोरोना वायरस की वैक्सीन के उत्पादन और वितरण पर मिल रही अच्छी खबरों और कंपनियों के बढ़िया नतीजों से बाजार के हौसलों के पंख लग गए हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करेगी केंद्र सरकार, बैलेंस शीट में उल्लेख करना अनिवार्य

Related posts

तेल का उत्पादन बढ़ाने पर बनी सहमति, भारत को मिलेगी बड़ी राहत

Buland Dustak

भारत में गूगल करेगा 75,200 करोड़ रुपये का निवेश

Buland Dustak

टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया नया ट्रक, वजन 31 टन

Buland Dustak

रिलायंस और फ्यूचर रिटेल की डील को सेबी की हरी झंडी

Buland Dustak

अमेजन-फ्लिपकार्ट के खिलाफ जांच का स्टे आदेश हाईकोर्ट में खारिज

Buland Dustak

हीरो ने लॉन्‍च की एक्स्ट्रीम 200एस बीएस-6 नई बाइक

Buland Dustak