19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

मेलबर्न टेस्ट: रहाणे का बेहतरीन नाबाद शतक, भारत को 82 रन की बढ़त

मेलबर्न: कप्तान अंजिक्या रहाणे के बेहतरीन नाबाद शतकीय पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां एमसीजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे टेस्ट दूसरे मेलबर्न टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 5 विकेट पर 277 रन बना लिए हैं। भारत की कुल बढ़त अब 82 रनों की हो गई है। रहाणे 104 और रवींद्र जडेजा 40 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच छठें विकेट के लिए अब तक 104 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

भारतीय टीम को पहली पारी में मयंक अग्रवाल के रूप में शुरुआती झटका लगा था। मिशेल स्टार्क ने शून्य पर उनको आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई थी। पहले दिन चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने 36 रन जोड़े और कोई विकेट नहीं गिरने दिया।

मेलबर्न टेस्ट

दूसरे दिन भारत को पहला झटका डेब्यू मैच खेल रहे शुभमन के रूप में लगा जब 45 रन पैट कमिंस ने उनको आउट किया। इसके बाद कमिंस ने पुजारा को भी चलता किया। पुजारा ने 17 रन बनाये दोनों ही बल्लेबाज विकेट के पीछे कप्तान टिम पेन द्वारा लपके गए। भारत को चौथा झटका हनुमा विहारी के रूप में लगा जो 21 रन के निजी स्कोर पर नाथन ल्योन की गेंद पर स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए। 

रहाणे का बेहतरीन नाबाद शतक

पांचवीं सफलता ऑस्ट्रेलिया को रिषभ पंत के रूप में मिली जो 40 गेंदों में 29 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर पेन के हाथों कैच आउट हुए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 111 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उस समय जब भारत की पारी लड़खड़ा रही थी। रहाणे ने 195 गेंदों में अपना 12वां शतक पूरा किया, जिसमें 11 चौके शामिल थे। रहाणे को हरफनमौला रवींद्र जडेजा का अच्छा साथ मिला,जडेजा 104 गेंदों पर 40 रन बनाकर नाबाद हैं। 

ajinkya rahane

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 2-2 व नाथन ल्योन ने 1 विकेट लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 195 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशाने ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। लाबुशाने के अलावा ट्रेविस हेड ने 38 और मैथ्यू वेड ने 30 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने चार,रविचंद्रन अश्विन ने तीन,मोहम्मद सिराज ने दो और रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया।

पढ़ें: आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम

Related posts

दीपिका कुमारी विश्व तीरंदाजी में नंबर 1 मुकाम हासिल करने में सफल रहीं

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक: स्वर्ण में बदल सकता है मीराबाई चानू का रजत पदक

Buland Dustak

Tokyo Paralympics : निशानेबाज सिंहराज अदाना ने जीता कांस्य पदक

Buland Dustak

मप्र के स्टॉर खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, देश को दिलाए दो स्वर्ण पदक

Buland Dustak

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

Buland Dustak

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और जाने-माने कॉमेंटेटर डीन जोन्स का निधन

Buland Dustak