19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

वायुसेना ​को अनिल कपूर​ की फिल्म पर आपत्ति, सीन ​हटाने को कहा ​

-फिल्म के ट्रेलर में गलत तरीके से ​दिखाई गई है वायुसेना की वर्दी 

अनिल कपूर​ फिल्म: फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल के ​बाद अब ​वायुसेना ​ने बुधवार को नेटफ्लिक्स की आने वाली एक फिल्म के सीन पर आपत्ति जताई ​है, जिसमें ​​वायुसेना अधिकारी की वर्दी में ​​बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप​ ​से झगड़ते ​नजर आ रहे हैं​​।​

​वायुसेना की ओर से एक ट्वीट ​​किया गया​ कि इस वीडियो में​ वायुसेना की वर्दी गलत तरीके से ​दिखाई गई है और जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह अनुचित है। यह भारत के सशस्त्र बलों में उन लोगों के व्यवहार संबंधी मानदंडों के अनुरूप नहीं है। ​इसलिए ​​फिल्म से इस तरह का सीन तुरंत हटना चाहिए​​​​।​

Netflix पर ​​​​अनिल कपूर के ​फिल्म ​​का ​हाल ही में ट्रेलर जारी

इस आने वाली फिल्म में ​वे खुद ​वायुसेना अधिकारी​ की भूमिका में हैं और ​​वायुसेना की वर्दी में ​​​​बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ झगड़ते ​नजर आ रहे हैं​​​​।​ ​सीन में अनिल कपूर आपत्तिजनक शब्दों का ​भी ​इस्तेमाल कर रहे हैं​​​​​।​​​​ इसी ​पर वायुसेना ने आपत्ति जताते हुए इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए कहा है

वायुसेना ​को अनिल कपूर​ की फिल्म पर आपत्ति,सीन ​हटाने को कहा
अनिल कपूर​ की फिल्म

इस वीडियो में वायुसेना की वर्दी का गलत इस्तेमाल किया गया है और भाषा भी सही नहीं है​​, इसलिए इस सीन को हटाना चाहिए​​​​​​।​ इसी फिल्म के प्रमोशन के चलते बीते दिनों अनिल कपूर और अनुराग कश्यप के बीच सोशल मीडिया पर एक जंग देखने को मिली थी​​​​।​ दोनों एक दूसरे के खिलाफ ​इस तरह के ​ट्वीट कर रहे थे​ जैसे हकीकत में लड़ाई कर रहे हों​​।

​वायुसेना ने इससे पहले भी नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुई फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ के ट्रेलर पर आपत्ति जताई थी। आईएएफ ने सेंसर बोर्ड को चिट्ठी लिखकर फिल्म को दिए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को रद्द करने को कहा था।​ वायुसेना का कहना था कि वायुसेना की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर में छेड़छाड़ की गई है

क्योंकि स्क्रीनिंग के दौरान इन दृश्यों को नहीं दिखाया गया था। इसके अलावा कई बार ऐ​से विवाद हो चुके हैं, जहां बॉलीवुड की किसी फिल्म या वेब शो में सेना के अधिकारी को वर्दी पहने कुछ गलत करते हुए दिखाया गया है​​।​ बीते दिनों एकता कपूर निर्मित एक वेब शो में सेना की वर्दी पहने किरदार के साथ कुछ गलत दिखाया गया था, जिस​ ​पर ​भी ​काफी विवाद हुआ था​​​​।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार: कुछ यूं हुई थी फिल्मी सफर की शुरुआत

Related posts

नेपोटिज्म पर आया पूजा भट्ट का रिएक्शन, किए कई ट्वीट

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत के सीए संदीप श्रीधर से सीबीआई की पूछताछ

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार और मुंबई पुलिस में खींचतान

Buland Dustak

आनंद बक्शी बर्थडे स्पेशल: ‘परदेसियों से न अंखियां मिलाना…’

Buland Dustak

Thalaivi trailer लांच के दौरान भावुक हुईं कंगना के छलके आंसू

Buland Dustak

‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ से मशहूर हुए थे रघुबीर यादव

Buland Dustak