19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

सरकार ने अलीबाबा सहित 43 मोबाइल एप्लीकेशन पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को खतरा बताते हुए 43 और चीनी मोबाइल एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगा दिया। इसमें ई-कॉमर्स से जुड़ी चीनी एप्लीकेशन अलीबाबा व अलीएक्सप्रेस, कैमकार्ड और चाइनीज सोशल एप्लीकेशन प्रमुख हैं। इसके अलावा ऑनलाइन डेटिंग और चैटिंग से जुड़े एप्लीकेशन शामिल है।

केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्रवाई इन ऐप के बारे में इनपुट के आधार पर की गई है। यह ऐप भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिये खतरा हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, “इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, गृह मामलों के मंत्रालय से प्राप्त व्यापक रिपोर्टों के आधार पर भारत में उपयोगकर्ताओं द्वारा इन ऐप की पहुंच को अवरुद्ध करने का आदेश जारी किया है।”

सरकार ने चीन के अलीबाबा सहित 43 और मोबाइल एप्लीकेशन पर लगाया प्रतिबंध

118 मोबाइल एप्लीकेशन पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत प्रतिबंध

आज जिन एप्लीकेशन को प्रतिबंधित किया गया है उसमें अली सप्लायर मोबाइल ऐप, अलीबाबा वर्कबेंच, अलीएक्सप्रेस स्मार्ट शॉपिंग, अलीपे कैशियर, लालामूव इंडिया, स्नेकवीडियो, कैमकार्ड बिजनेस कार्ड रीडर, कैमकार्ड वीसीआर, साउल फॉलो द साउल टू फाइंड यू,  चाइनीस सोशल फ्री ऑनलाइन डेटिंग एंड वीडियो ऐप, डेटइनएशिया, वीडेट, फ्री डेटिंग ऐप सिंगोल, एडोर ऐप, टरूलीचाइनीस चाइनीस डेटिंग ऐप, टरूलीएशियन एशियन डेटिंग ऐप, चाइनालव डेटिंग ऐप फॉर चाइनीस सिंगल, डेटमायएज, एशियनडेट, फ्लर्टविश, गाय ओन्ली डेटिंग-गैचेट, टूबिट लाइव स्टीम, विवर्कचाइना, फर्स्ट लव लाइव, रेला, कैशियर वॉलेट, मैंगो टीवी, एमजीटीवी, वीटीवी लाइट, लकी लाइव, तोबाओ लाइव, डिंगटॉक, आइडेंटी वी, आइसोलेंड टू-एशेस ऑफ टाइम, बॉक्स स्टार (अर्ली एक्सेस), हीरोज एवोल्वड, जेलीपॉप मैच, मंचकिन मैच, कंक्विस्टा ऑनलाइन टू शामिल हैं।

इससे पहले गत 29 जून को सरकार ने 59 मोबाइल एप्लीकेशन और 2 सितंबर को 118 मोबाइल एप्लीकेशन पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत प्रतिबंध लगाया था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार सभी मोर्चों पर भारत के नागरिकों और देश की संप्रभुता व अखंडता से जुड़े हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव कदम उठा रही है।

यह भी पढ़ें: भारत ने 118 चाइनीज ऐप्स पर लगाया प्रतिबन्ध

Related posts

BHU में शुरू हुआ डीआरडीओ का अस्पताल, शाम तक सात मरीज भर्ती

Buland Dustak

भारत ने किया सबसे नई पीढ़ी की अग्नि प्राइम मिसाइल का परीक्षण

Buland Dustak

बंगाल में यास का तांडव, 2 की मौत, एक करोड़ लोग प्रभावित

Buland Dustak

42 हफ्ते के प्रशिक्षण के बाद 64 गोरखा रंगरूट बने भारतीय सेना का हिस्सा

Buland Dustak

दिल्ली वाले करेंगे अब E-Auto की सवारी

Buland Dustak