19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

भारत ने 118 चाइनीज ऐप्स पर लगाया प्रतिबन्ध

- अब तक भारत में 224 चाइनीज ऐप किये जा चुके हैं प्रतिबंधित

नई दिल्ली: भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए लोकप्रिय गेमिंग ऐप पबजी समेत 118 और चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले जून में 59 और जुलाई में 47 चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया था।

चाइनीज ऐप्स

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि प्रतिबंधित किये गये चाइनीज ऐप्स भारत के लिए खतरा हो सकते थे, इसलिए यह कदम उठाया गया है। प्रतिबंधित किये गये 118 ऐप्स में पबजी सहित कई पॉपुलर ऐप्स भी हैं। पबजी गेम पर इससे पहले भी डेटा लीक करने को लेकर सवाल उठ रहे थे। हालांकि इसके बाद हाल ही में कंपनी ने अपनी पॉलिसी में भी बदलाव किए थे।

पबजी की तरफ से सफाई में कहा था कि भारत का डेटा भारत में ही स्टोर किया जाता है। इससे पहले चीन सीमा पर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से हिंसक झड़प होने के बाद भारत ने जून में 59 और इसके बाद जुलाई में 47 चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस तरह अब तक भारत में 224 चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबन्ध लगाया जा चुका है।

प्रतिबंधित किये गये चाइनीज ऐप्स की सूची–

Related posts

​Cyclone Tauktae : समुद्र में फंसी कई भारतीय नावें, दो की मौत

Buland Dustak

बढ़ रहे Mucormycosis के केस, एम्फोटेरिसिन बी दवा के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर

Buland Dustak

देशी-विदेशी भक्तों ने गोवर्धन पूजा कर लगाई 21 कोसीय परिक्रमा

Buland Dustak

कारगिल विजय दिवस 2020 पर शहीदों को शत-शत नमन

Buland Dustak

​हिन्द महासागर में बनेगी फाइटर जेट्स की स्क्वाड्रन

Buland Dustak

RSS शहर से लेकर गांव तक बनाएगा आरोग्य मित्र प्रशिक्षण योजना

Buland Dustak