19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप की जीत की सभी आशाएं धूमिल, बाइडन जीत के बहुत क़रीब

-मैनहटन में दो ग्रुप में हार-जीत पर नोकझोंक, 60 लोग हिरासत में
-सीनेट में रिपब्लिकन का वर्चस्व, तो प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट आगे
-ट्रंप ने मतों की गिनती में धांधली को लेकर अदालत का दरवाज़ा खटखटाया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फिर से व्हाइट हाउस में चार साल के लिए सत्तारूढ़ होने की सभी संभावनाएं तकरीबन धूमिल हो चुकी हैं। अधिकृत चुनाव परिणामों के अनुसार बुधवार की देर रात तक डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोई बाइडन जीत (253-214 ) के लिए अपेक्षित निर्वाचक मंडल के 270 के मैजिक आंकड़े 17 अंक दूर हैं जबकि डोनाल्ड ट्रंप विसकोनसिन के बाद मिशिगन राज्य भी गंवा बैठे हैं। दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्रीय चुनावों को लेकर भारत सहित दुनिया भर के देशों की निगाहें लगी हुई हैं।

ट्रंप की जीत की सभी आशाएं धूमिल, बाइडन जीत के बहुत क़रीब

अभी पेंसेलवेनिया, नवाडा और जार्जिया सहित तीन राज्यों में डाक मतपत्रों की गिनती जारी है। बुधवार की रात मैनहटन, न्यूयॉर्क में हार जीत को लेकर दो ग्रुपों में नोकझोंक पर शांति भंग होने की आशंका में पुलिस ने 60 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। जोई बाइडन ने डेमोक्रेट समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अभी अपनी संभावित जीत के जश्न पर शब्दों के उच्चारण पर संयम बनाए रखा है।  

व्हाइट हाउस के अलावा एक सौ सदस्यीय सीनेट में डेमोक्रेट की तुलना में रिपब्लिकन बहुमत 49-48 से दो मतों की दूरी पर है जबकि 435 सदस्यीय निम्न सदन ‘प्रतिनिधि सभा’ में डेमोक्रेट 205-180 से आगे चल रहे हैं। अभी तक रिपब्लिकन सीनेट में और डेमोक्रेट प्रतिनिधि सभा में बहुमत में थे।    

Related posts

अमेरिका ने दिया चीनी मीडिया को एक और झटका

Buland Dustak

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट: खुशहाल देशों की लिस्ट में फिनलैंड शीर्ष पर, भारत 139वें नंबर पर

Buland Dustak

मैक्सिको की एंड्रिया बनीं 69वीं मिस यूनिवर्स, भारत की एडलीन रहीं तीसरी रनर अप

Buland Dustak

ट्रम्प और बाइडन में व्हाइट हाउस को लेकर रोमांचक भिड़ंत

Buland Dustak

रूस में सिंगल डोज वैक्सीन Sputnik Light की एक डोज 80% तक असरदार

Buland Dustak

पेट्रोल-डीजल में लगातार बढ़ती कीमतों के चलते बढ़ी ईंधन की तस्करी

Buland Dustak