19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
विदेश

ट्रम्प और बाइडन में व्हाइट हाउस को लेकर रोमांचक भिड़ंत

ट्रम्प और बाइडन में व्हाइट हाउस को लेकर रोमांचक भिड़ंत

– स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में 

वाशिंगटन, 04 नवम्बर।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के अलावा अमेरिकी कांग्रेस अर्थात संसद के दोनों सदनों में भी एक-एक सीट के लिए कशमकश जारी है।
निम्न सदन प्रतिनिधि सभा में एक बार फिर डेमोक्रेट वर्चस्व की ओर बढ़ रहे हैं तो सीनेट में एक तिहाई सीटों अर्थात 35 के लिए चुनाव में रिपब्लिकन की चार में पराजय हो चुकी है। अभी सुबह नौ बजे तक दोनों पार्टियां 48-48 पर हैं और चार के नतीजे आने शेष हैं। इस सौ सदस्यीय सीनेट में भी डेमोक्रेट बाज़ी मार जाते हैं अथवा टाई होती है तो उपराष्ट्रपति के मत से पासा उलट जाता है। 
अमेरिका में दोनों सदनों में प्रतिपक्ष हावी होता है तो राष्ट्रपति की जीत सजावटी हो कर रह जाएगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की जीत निश्चित: राबर्ट कहेल्य

अटलांटा के एक रिपब्लिकन रणनीतिकार राबर्ट कहेल्य ने इस बार फिर भविष्यवाणी की है कि राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जीत रहे हैं। 
ट्राफलगर रणनीतिकारों के समूह ने चार वर्ष पूर्व सभी पोल सर्वे में हिलेरी क्लिंटन की जीत की सम्भावनाएं जताई थीं। तब यही एकमात्र ऐसा रणनीतिकार था, जिसने अपने सभी अनुमानों के आधार पर ट्रम्प की जीत का दावा किया था। 

इतना ही नहीं, इस शख़्स ने ट्रम्प की निर्वाचक मंडल में जीत 306-227 से विजय का दावा भी किया था। तब यह दावा लॉस एंजिल्स टाइम्स ने चुनाव के दिन प्रकाशित किया था। उस समय उसे सिरफिरा कहा गया था। इस बार फिर ट्रम्प की जीत का दावा राबर्ट कहेल्य ने किया है और उसे न्यू यॉर्क टाइम्स ने प्रकाशित किया है।

Related posts

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का सुरक्षा के बीच शपथ समारोह

Buland Dustak

भारतवंशी Anita Anand बनीं कनाडा की रक्षा मंत्री

Buland Dustak

पेट्रोल-डीजल में लगातार बढ़ती कीमतों के चलते बढ़ी ईंधन की तस्करी

Buland Dustak

नए टेक वीजा सिस्टम का ब्रिटेन कर सकता है ऐलान, भारतीयों को होगा फायदा

Buland Dustak

थाइलैंड में मिला अफ्रीकी स्वाइन फ्लू, कोरोना के बीच नई मुसीबत ने दी दस्तक

Buland Dustak

KP Sharma Oli देंगे इस्तीफा या अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेंगे

Buland Dustak