19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
प्रयागराज

फिट इंडिया से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तैयार कर रही प्रदेश सरकार

प्रयागराज : (फिट इंडिया) किसी भी देश के निर्माण और विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवा देश के चतुर्दिक विकास में अपना संरचनात्मक योगदान देते हैं। देश की वाह्य एवं आन्तरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था, तकनीकी एवं वैज्ञानिक प्रगति, राजनैतिक एवं सामाजिक सुरक्षा व विकास जैसे अनेकों कार्य युवाओं के कन्धों पर ही होता है।

हमारे देश में युवाओं की बहुत बड़ी जनसंख्या है। इन युवाओं के रचनात्मक कार्यों से देश की प्रगति में अहम भूमिका रही है। भारत सरकार युवाओं के विकास के लिए शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, खेल सहित आर्थिक एवं देशहित के लिए किये जाने वाले कार्यों, रोजगार आदि के लिए अनेकों योजनाएं एवं कार्यक्रम चला रही है, जिसका लाभ लेते हुए युवा आत्मनिर्भर हो रहे हैं।

फिट इंडिया

उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित कराकर उद्यम स्थापित कराने पर विशेष बल दिया है। युवाओंध्युवतियों के लिए हर स्तर पर रोजगार से लगाने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है। युवाओं को फिट और चुस्त-दुरूस्त रहने के लिए भारत सरकार खेलों के विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम चलाया है।

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश सरकार ने प्रदेश के ग्राम, ब्लाक स्तर पर ‘खेलो इंडिया, फिट इंडिया’ योजनान्तर्गत खेल अवस्थापनाओं का सृजन कर युवकों को फिट और सशक्त बना रही है।

खेल स्टेडियम्स की स्थापना से ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं में निखार

प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में युवाओं के लिए खेल मैदानध्स्टेडियम बनाने पर जोर दिया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में 20 स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण युवाओं को खेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में 81 ग्रामीण स्टेडियमों की स्थापना की जा चुकी है, जहां युवा खेलों में अपना विकास कर रहे हैं। गांवों में खेल स्टेडियम्स की स्थापना से ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं में निखार आयेगा और यही ग्रामीण खिलाड़ी खेलों में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Also Read: योग दिवस 2021: नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है योग

फिट इंडिया मूवमेंट देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाया गया महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में लागू करते हुए सम्बंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। प्रत्येक नागरिक को फिट रहने के लिए प्रदेश में विभिन्न खेल गतिविधियों एवं जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये गये।

महात्मा गांधी जी की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर Fit INDIA PLOGGING RUN कार्यक्रम का आयोजन करते हुए युवक, युवतियों, नागरिकों, सरकारी एवं गैर सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भाग लेकर सफल बनाया गया। युवा कल्याण विभाग द्वारा कैलेण्डर बनाकर युवक व महिला मंगल दलों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम, टीकाकरण, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, जल संरक्षण आदि विभिन्न कार्यक्रम चलाते हुए फिट इंडिया मूवमेंट को गति प्रदान की जा रही है।

Related posts

Khusro Bagh के ऐतिहासिक दरवाजों को चाट रहा दीमक

Buland Dustak

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रयाग में धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Buland Dustak

कोरोना महामारी के बावजूद राजस्थान से प्रयागराज पहुंचे मूर्तिकार

Buland Dustak

संगम की धरती से शुरू होगा स्वच्छ भारत अभियान, अनुराग ठाकुर करेंगे उद्घाटन

Buland Dustak

उमरे प्रयागराज मंडल के 111 स्टेशनों पर वाई-फाई शुरू

Buland Dustak

इफको कंपनी को विश्व की 300 सहकारी समितियों में मिला पहला स्थान

Buland Dustak