19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

Anrich Nortje ने डाली आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद

दुबई: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज Anrich Nortje ने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद डाली। उन्होंने 156.22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जो आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद है। 

अपनी इस उपलब्धि पर नॉर्टजे ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी बाद में हुई। आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए वीडियो में शिखर धवन से बातचीत में Anrich Nortje ने कहा, “मुझे इस चीज के बारे में बाद में पता चला। उस समय मुझे इसकी जानकारी नहीं थी।”

Anrich Nortje

उन्होंने कहा कि मैं अपनी पेस को लेकर काफी कड़ी मेहनत कर रहा हूं। तेज गेंदबाजी के लिए सही एट्टीट्यूड की जरुरत होती है लेकिन उसके अलावा गेंद को सही जगह पर डालना भी जरूरी है। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने Anrich Nortje के एक ही ओवर में स्कूप शॉट के जरिए दो जबरदस्त चौके लगाए। हालांकि उसी ओवर में उन्होंने बटलर को बोल्ड भी कर दिया। दोनों के बीच ये मुकाबला काफी कड़ा था।

Anrich Nortje ने कहा, “जोस बटलर के खिलाफ उनका बैटल काफी दिलचस्प था

इस बैटल को लेकर नॉर्टजे ने कहा, “जोस बटलर के खिलाफ उनका बैटल काफी दिलचस्प था। मुझे पता था कि वो स्कूप शॉट खेलते हैं लेकिन जब उन्होंने पहली बार खेला तो मैं हैरान रह गया। मुझे नहीं लगा था कि वो दूसरी बार भी ऐसा ही करेंगे। लेकिन अगली ही गेंद पर फिर उन्होंने वही शॉट खेला। उन्होंने उस ओवर में अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन मैंने अपने स्ट्रेंथ पर ध्यान दिया। हमें पता था कि विकेट किस तरह की है, इसलिए मैं उसका प्रयोग करके गेंदबाजी में विविधता लाना चाहता था।” 

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए, दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवरों में सात विकेट पर 161 रन बनाये। दिल्ली की तरफ से शिखर धवन और श्रेयस अय्यर ने क्रमश: 57 और 53 की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के लिए, जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी।

Read More: आईपीएल: हैदराबाद ने दर्ज की पहली जीत, पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया

Related posts

भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, श्रृंखला में ली 2-1 कि बढ़त

Buland Dustak

मप्र के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2019 की घोषणा

Buland Dustak

स्पोर्ट्स वियर कम्पनी Adidas की Brand Ambassador बनीं दीपिका पादुकोण

Buland Dustak

भारत-पाकिस्तान को हर साल 3 टी20 मैच की श्रृंखला खेलनी चाहिए

Buland Dustak

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: बिग टिकट क्लैश में इंग्लैंड के सामने होगी इंडिया लेजेंड्स की टीम

Buland Dustak

IPL 2021: पृथ्वी शॉ से प्रभावित शिखर धवन बोले चैंपियन की तरह की है वापसी

Buland Dustak