19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

दफ्तर तोड़े जाने पर भड़कीं कंगना का ट्वीट, लिखा: ‘लोकतंत्र की हत्या’

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और शिवसेना के जुबानी जंग के बीच आखिरकार बुधवार को कंगना मुंबई पहुंच ही गई। मुंबई एयरपोर्ट पर एक तरफ जहां शिवसेना कंगना का विरोध कर रही थी, तो वहीं करणी सेना और राम दास अठावले की पार्टी ने कंगना का स्वागत किया। हाल ही में कंगना ने मुंबई की तुलना पीओके से की थी जिसके बाद यह विवाद और भी बढ़ गया था। उसके बाद कंगना ने लोकतंत्र का हवाला देते हुए कहा था कि वह 9 सितम्बर को मुंबई आ रही है। भारत सरकार की तरफ से कंगना को वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई। 

कंगना का दफ्तर

वहीं कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले ही उनकी गैर मौजूदगी में शिवसेना द्वारा उनके मुंबई स्थित ऑफिस को निशाना बनाया गया और बीएमसी ने ऑफिस के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। सोशल मीडिया पर ऑफिस के तोड़-फोड़ की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। बीएमसी के इस रवैया के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। कंगना रनौत ने लिखा-‘रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फिल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्रा में आने से रोका जा रहा है मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के खिलाफ  मुखर  होकर आवाज उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303507485160947712
सरकार ने कोविड के दौरान 30 सितंबर तक किसी भी तरह के विध्वंस पर प्रतिबंध लगा दिया है

इसके बाद कंगना ने अगला ट्वीट किया-‘मणिकर्णिका फिल्म्ज में पहली फिल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहां बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम, जय श्री राम, जय श्री राम।’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303563425193189376

वहीं इस कार्रवाई पर कंगना ने अपने अगले ट्वीट में लिखा-‘मेरे घर में यहां किसी तरह का अवैध निर्माण नहीं किया गया है, साथ ही सरकार ने कोविड के दौरान 30 सितंबर तक किसी भी तरह के विध्वंस पर प्रतिबंध लगा दिया है। बॉलीवुड अब देखिए फासीवाद ऐसा ही दिखता है।’ 

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303586065597440000

कंगना ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए और इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनके कार्यालय के ध्वस्त किए गए हिस्से को साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा-‘लोकतंत्र की हत्या।’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303633221209391104

एक तरफ बीएमसी की टीम कंगना के दफ्तर में तोड़फोड़ करने पहुंची थी, वहीं कंगना ने बीएमसी की इस कार्रवाई के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कंगना के वकील ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। साथ ही बीएमसी से जवाब मांगा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी को कल तक जवाब दाखिल करने को कहा है। फिलहाल यह मामला एक राजनीतिक रूप ले चुका है जिस पर सियासत गरमाई हुई है।

Related posts

Dil Bechara Review: आखिरी फिल्म में भी जीना सीखा गया हीरो

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत के सीए संदीप श्रीधर से सीबीआई की पूछताछ

Buland Dustak

अनुपम और किरण खेर ने दी एक-दूसरे को शादी की सालगिरह की बधाई

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

Buland Dustak

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का 88 की उम्र में हुआ निधन

Buland Dustak

बर्थडे स्पेशल: शाहिद कपूर ने 13 साल छोटी मीरा से रचाई थी शादी

Buland Dustak