19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
छत्तीसगढ़

1833 वनाधिकार पट्टाधारी किसान को मिला एक करोड़ 49 लाख का ऋण

-नगरी के भोथापारा में मिनी स्टेडियम बनाने 49.81 लाख का प्रस्ताव भेजा

धमतरी: मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कलेक्टर पीएस एल्मा से चर्चा कर जानकारी ली। आदिवासी प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष रखी गई मांगों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बताया कि 1833 वनाधिकार पट्टाधारी किसान को एक करोड़ 49 लाख का ऋण मिला है।

राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शुक्रवार दोपहर में विभिन्न जिलों के कलेक्टर की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आदिवासी प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष रखी गई विभिन्न मांगों पर की गई कार्रवाई और प्रगति की जानकारी ली।

किसान ऋण

कलेक्टर पीएस एल्मा ने भी एनआईसी सभाकक्ष में बैठक में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि जिले के 1833 वनाधिकार पट्टाधारी किसान को 149.56 लाख का ऋण दिया गया है। साथ ही नगरी के भोथापारा में मिनी स्टेडियम के लिए 49.81 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है। इसी तरह भोथापारा में हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन के लिए भी अनुशंसा सहित प्रस्ताव भेजा गया है।

300 मीटर का पाइप लाइन विस्तार कार्य शेष

मगरलोड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में वन विभाग से संबंधित ग्राम पाहंदा और बोरसी के गौठानों में कोटना, बोल्डर बंड, वृक्षारोपण, चबूतरा निर्माण और समतलीकरण कर लिया गया है। केवल बोरसी में 14वें वित्त आयोग की राशि अप्राप्त होने पर 300 मीटर का पाइप लाइन विस्तार कार्य शेष है।

कलेक्टर ने यह भी बताया कि मगरलोड क्षेत्र में डायवर्सन के जर्जर मेन गेट के निर्माण की मांग पर फिर से वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में शामिल करने उच्च कार्यालय को गेट और नहरों की मरम्मत तथा लाइनिंग के लिए एक करोड़ 89 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है।

Also Read: पर्यटन मंत्री ने Go First Airlines Service का किया शुभारंभ

साथ ही कुकरेल से बिरझुली तक 25.40 किलोमीटर लंबी सड़क में फिलहाल डब्ल्यूबीएम पेंच से मरम्मत कार्य किया गया है और 25 करोड़ के अनुपूरक बजट का प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजा गया है। कलेक्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में बताया कि माड़मसिल्ली जलाशय को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने सामान्य प्रशासन विभाग को प्रस्ताव तैयार कर भेजने की कार्रवाई की जा रही है ।

Related posts

पढ़ना लिखना अभियान: राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान 30 सितम्बर को

Buland Dustak

देश के पावर स्टेशनों में NTPC Koldam का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Buland Dustak

हेमंत सोरेन आदिवासी नृत्य महोत्सव व राज्योत्सव में मुख्य अतिथि

Buland Dustak

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : छत्तीसगढ़ फिर बना कला-संस्कृतियों का संगम

Buland Dustak

‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ का 3 फरवरी को होगा शुभारंभ

Buland Dustak

रायपुर : राजधानी रायपुर में शुरू होगी Badminton Academy

Buland Dustak