19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
प्रयागराज

National Squash Competition: गौरव, उदय और नव्या का अगले दौर में प्रवेश

-प्रथम संजय गुप्ता स्मृति National Squash Circuit Competition

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के गौरव श्रीवास्तव, उदय भारती ने पुरुष वर्ग एवं नव्या गुप्ता ने महिला वर्ग में अपने-अपने मुकाबले जीत कर प्रथम संजय गुप्ता स्मृति National Squash Circuit Competition के अगले दौर में प्रवेश किया।

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और इलाहाबाद स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मेयोहॉल) में शुक्रवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में गौरव श्रीवास्तव (उप्र) ने इनायत हुसैन (दिल्ली) को 3-0, उदय भारती (यूपी) ने मुदित दुबे (यूपी) को 3-0, राहुल ने गौरव रावत (यूपी) को,

Squash Competition

आकाश शर्मा (हरियाणा) ने मोहम्मद अनस (यूपी) को 3-0, रणविजय सिंह (तमिलनाडु) ने मोहम्मद आदिल वारसी (यूपी) को 3-0, सूरज चंद (महाराष्ट्र) ने अर्जुन गुप्ता (दिल्ली) को 3-1, युवराज वाधवानी (महाराष्ट्र) ने रोहित बाबा (हरियाणा) को 3-0 वेदांत कुशवाहा (महाराष्ट्र) ने रौनक यादव (सर्विसेज) को 3-0 से हराया।

Squash Competition में अंडर-17 वर्ग में भी प्रतिभागियों ने मैच जीते

महिला वर्ग में नव्या गुप्ता (यूपी) ने इशिका आनंद (दिल्ली) को 3-0, अद्विता शर्मा (दिल्ली) ने आराधना कस्तूरीराज (तमिलनाडु) को 3-1, सेहर नायर (चंडीगढ़) ने उमा चौधरी (राजस्थान) को 3-0, सुनीता पटेल (महाराष्ट्र) उन्नति त्रिपाठी (उत्तराखंड) को 3-0, अंजली सेमवाल (महाराष्ट्र) ने त्रिना इरिस(तमिलनाडु) को 3-0, देवश्री अरोरा (हरियाणा) ने खुशी पुराणिक (दिल्ली) को और ध्रितीह कंडपाल (गुजरात) ने छायानिका चंगकाकोटी (आसाम) को 3-0 से हराया।

Also Read: पर्यटन मंत्री ने Go First Airlines Service का किया शुभारंभ

इसके अलावा बालक अंडर-17 वर्ग में प्रकाश, ऋषि पनवार, अर्जुन गुप्ता, युवराज वाधवानी, सुमेर सिंह अहलूवालिया, राज शर्मा, राज यादव, तन्मय गुप्ता, अवालोकित सिंह, मयप्पन, मनन संगरिया, अंश त्रिपाठी, बालक अंडर-13 में पार्थ वीर सिंह, गर्वित कोठारी, राघव वशिष्ठ एवं गर्ल्स अंडर-13 में अहाना सिंह और अरोमा ने अपने-अपने मैच जीते।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व ओलम्पियन एवं अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चैम्पियनशिप के चेयरमैन सतीश चतुर्वेदी, निदेशक विकास तलवार ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता अध्यक्ष जस्टिस डीपी सिंह (रिटायर्ड) ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन स्क्वैश कोच मो. साबिर ने किया। इस मौके पर म्योहाल प्रभारी अनिल तिवारी, बैडमिंटन कोच प्रदीप तिवारी, अपर्णा पांडेय, विशाल तलवार आदि मौजूद रहे।

Related posts

IFFCO प्रबन्ध निदेशक उदय शंकर अवस्थी ने दिखाये सख्त तेवर, लापरवाही बर्दास्त नहीं

Buland Dustak

इफको कंपनी को विश्व की 300 सहकारी समितियों में मिला पहला स्थान

Buland Dustak

प्रयागराज में रेल दावा अधिकरण की बेंच स्थापना के एक वर्ष पूरे

Buland Dustak

यूपी बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन में संशोधन

Buland Dustak

स्वदेशी जागरण मंच की 45 दिवसीय पदयात्रा पहुंची प्रयागराज

Buland Dustak

बसन्त पंचमी हिन्दू धर्म का विशेष महत्व, स्नान करने को उमड़ी भीड़

Buland Dustak