19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

कमल हासन बर्थडे: बतौर बाल कलाकार की थी करियर की शुरुआत

भारतीय सिनेमा में 60 साल से भी ज्यादा समय से राज करने वाले दिग्गज फिल्म अभिनेता, प्रोड्यूसर और निर्देशक कमल हासन ने फिल्मों से लेकर राजनीति तक का एक कामयाब सफर तय किया है। कमल हासन का जन्म 7 नवंबर 1954 परमकुडी, मद्रास में हुआ था।

कमल हासन ने छह साल की उम्र में 1960 में आई तमिल फिल्म ‘कलत्तूर कन्नम्मा‘ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत थी। इस फिल्म में वह बाल कलाकार की भूमिका में नजर आए। इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलगु, मलयालम और हिन्दी भाषाओं की अनेक फिल्मों में अभिनय किया। जिसमें विक्रम, चाची 420, सदमा, चाणक्य, दशावतारम आदि शामिल हैं।

कमल हासन

उन्होंने 1997 में आई फिल्म ‘चाची 420 की कहानी लिखी, उसे प्रोड्यूस और डायरेक्ट करने के साथ ही फिल्म में अभिनय भी किया। इसके अलावा उन्होंने हे राम, विरुमान्डी, विश्वरूप, हे राम आदि फिल्मों की कहानी लिखी और उस फिल्म को डायरेक्ट एवं प्रोड्यूस भी किया।

कमल हासन ने की थी अभिनेत्री सारिका से शादी

साल 2014 में भारत सरकार ने उन्हें फिल्मों में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया। कमल हासन ने अपने 60 साल के फिल्मी करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। कमल फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने दो शादियां की थीं।

उन्होंने ने पहली शादी मशहूर डांसर वाणी गणपति से साल 1978 में की थी, लेकिन इन दोनों का रिश्ता केवल 10 साल तक चला और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। वाणी गणपति से तलाक से पहले कमल की जिंदगी में अभिनेत्री सारिका आईं।

Also Read: शाहरुख खान बर्थडे स्पेशल: 56 साल के हुए बॉलीवुड के बादशाह

कमल हासन और सारिका ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया और देखते ही देखते दोनों में प्यार हो गया। जब वाणी को कमल और सारिका के रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने अभिनेता से तलाक ले लिया। इसके बाद कमल और सारिका ने लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 1988 में शादी कर ली।

सारिका और कमल की दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी श्रुति हासन का जन्म उनकी शादी से दो साल पहले 1986 में हुआ था। श्रुति आज फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वहीं सारिका और कमल की दूसरी बेटी अक्षरा हासन का जन्म 1991 में हुआ था।

साल 2004 में सारिका और Kamal Haasan का तलाक हो गया और दोनों अलग हो गए। लेकिन इसके बावजूद कमल की उनकी बेटियों के साथ एक मजबूत और खास बॉन्डिंग है।

Related posts

ऋचा चड्ढा की ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ का फर्स्ट लुक आउट, 22 जनवरी को होगी रिलीज

Buland Dustak

BMC द्वारा ऑफिस तोड़े जाने पर कंगना का ट्वीट: ये मेरे हौसलों का बलात्कार है

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले पर संजय राउत ने कही ये बात

Buland Dustak

मिर्जापुर 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज, 23 अक्टूबर को प्रीमियर

Buland Dustak

सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कृति के सपोर्ट में आई अंकिता लोखंडे

Buland Dustak

नहीं रहे दिलीप कुमार, ऐसा था युसूफ खान से ट्रेजडी किंग बनने का सफर

Buland Dustak