19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

उप्र में वोकल फॉर लोकल को मिलेगा बढ़ावा, औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी मजबूती

- वोकल फॉर लोकल को मिलेगा बढ़ावा, स्थापित होंगी नई इकाईयां, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आपसी सहयोग से औद्योगिक गतिविधियों और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन ने शनिवार को परामर्शदाता कंपनी बिग अल्फा के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये। लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के परिसर में हुए इस करार के बाद नई औद्योगिक इकाईयों को मजबूती प्रदान करने और उनके विकास में सतत योगदान देने में काफी मदद मिलेगी। जिलों में नई-नई इकाईयां स्थापित होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

वोकल फॉर लोकल
वोकल फॉर लोकल

बिग अल्फा की तरफ से निदेशक आनन्द श्रीवास्तव और लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन की तरफ से कार्यकारी निदेशक राजीव प्रधान ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर फ्लिपकार्ड समूह के प्रमुख कार्पोरेट हसन याकूब, एचसीएल की प्रमुख कीर्ति करमचंदानी, यूएनडीपी के प्रदेश प्रमुख डॉक्टर रवि चंद्रा, सिडबी की असिस्टेंट मैनेजर लिली सक्सेना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Read More : उप्र में प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के लिए मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला बनी वरदान

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कीर्ति करमचंदानी और हसन याकूब ने बिग अल्फा को उनके कार्यक्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को सराहा और दोनों ही समूहों को एमओयू के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एके माथुर ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के अन्य जिलों जैसे बरेली आदि में छुपी औद्योगिक संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बिग अल्फा एवं लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के साथ मिलकर नई औद्योगिक इकाईयों को मजबूत करने और उनके विकास में सतत योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

एचसीएल की प्रमुख कीर्ति करमचंदानी ने एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए जाने वाले सीएसआर गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने हब और स्पॉक मॉडल के बारे में, जो उनकी कंपनी के द्वारा हरदोई जिले में संचालित है के संबंध में जानकारी दी।

फ्लिपकार्ड समूह के कार्पोरेट प्रमुख हसन याकूब ने ई-कॉमर्स के महत्व को समझाया और बिग अल्फा एवं लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन को सलाह दी कि वो साथ मिलकर इस तरह के प्लेटफार्म का विकास करें और प्रदेश में शुरू होने वाली नई औद्योगिक गतिविधियों एवं स्टार्टअप्स को इस तरह के प्लेटफार्म पर लाने में मदद करें।

Related posts

कानपुर मेट्रो का 88 प्रतिशत कार्य पूर्ण, ट्रायल रन 15 नवम्बर से

Buland Dustak

चीनी राखी को मात दे रहीं दीदियों की प्रेरणा राखियां

Buland Dustak

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से जाली पत्रों के साथ 16 फर्जी TTE​ गिरफ्तार

Buland Dustak

राजधानी-सिलहटा बांध कटा, चौरीचौरा क्षेत्र के दर्जन भर गांव डूबे

Buland Dustak

टीचर भर्ती की परीक्षा में 50% से कम अंक वालों को भी करे शामिल : हाईकोर्ट

Buland Dustak

यूपी में टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत, 1 करोड़ लोगों को लगेगा टीका

Buland Dustak