19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

देश में 52वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए मीडिया रजिस्ट्रेशन शुरू

नई दिल्ली : 52वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के लिए मीडिया रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। गोवा में 20 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले फिल्म महोत्सव हाइब्रिड स्वरूप (लोग इस कार्यक्रम को स्वयं उपस्थित रहकर और ऑनलाइन भी देख सकेंगे) में किया जायेगा।

52वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

आईएफएफआई में दुनिया भर के समकालीन और क्लासिक फिल्मों में से बेहतरीन फिल्मों का कोल्लाज पेश किया जायेगा। महोत्सव दुनिया के जाने-माने फिल्मकारों, अभिनेताओं, तकनीशियनों, आलोचकों और फिल्मों के शौकीन लोगों का स्वागत करेगा। ये सभी फिल्मों के प्रदर्शन, प्रस्तुतिकरण, दिग्गजों के व्याख्यानों, पैनल चर्चाओं, सह-निर्माण, संगोष्ठी आदि के जरिये फिल्म निर्माण की कला का समारोह मनायेंगे।

52वें आईएफएफआई में जो मीडिया प्रतिनिधि व्यक्तिगत तौर पर शामिल होना चाहते हैं, वे अब https://my.iffigoa.org/extranet/media/ पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। लिंक में पत्र सूचना कार्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार मीडिया प्रत्ययन दिया जायेगा।

आवेदक की आयु एक जनवरी, 2021 को 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उसे आईएफएफआई जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों की कवरेज करने का कम से कम तीन वर्षों का प्रोफेशनल अनुभव होना चाहिए।

Read More : खादी उत्पाद प्रदर्शनी: स्वदेश का अभिमान खादी बना ब्रांड

जनहित में यह सिफारिश की जाती है कि आवेदक को कोरोना का टीका लगा होना चाहिये, जिन आवेदकों को टीके की पहली या दोनों खुराकें लग चुकी हैं, वे प्रतिनिधि पंजीकरण पोर्टल पर अपना टीकाकरण प्रमाणपत्र अपलोड करें।

पंजीकरण 14 नवंबर, 2021 को आधी रात में बंद हो जायेगा।

Related posts

Indo pak war 1971: 50 साल पूरे होने पर सुखना लेक में वायु सेना ने दिखाया पराक्रम

Buland Dustak

कोरोना वैक्‍सीन आपूर्ति के लिए टाटा ने पेश की रेफ्रिजरेटड ट्रक की रेंज

Buland Dustak

गाय के गोबर से ‘खादी प्राकृतिक पेंट’ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Buland Dustak

बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण में बुधवार को 71 सीटों पर मतदान

Buland Dustak

​’मिसाइल मैन’ ने भारत को एयरोस्पेस में दिलाई बढ़त

Buland Dustak

मील का पत्थर साबित होगा पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन

Buland Dustak