19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड आपदा 2021: 52 लोगों की जान गयी, 5 लापता

-राज्य में आपदा में 17 घायल, 46 मकान क्षतिग्रस्त

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों में हुई भारी बारिश से आई आपदा में राज्य के नौ जिलों में अबतक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड आपदा 2021 में 17 लोग घायल और 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अब तक कुल 46 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अभी राहत कार्य जारी है।

नेचुरल डिजास्टर इंसीडेंट की बुधवार शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के नौ जिलों में तीन दिनों में अबतक कुल 52 लोगों की जान गई है। आपदा में 19 अक्टूबर को नैनीताल जिले में कुल 28 लोगों की मौत हुई है जबकि दो घायल और पांच लोग लापता हैं।

उत्तराखंड आपदा 2021

इनमें कैंची धाम में 2, काराबी में 2, टोटापानी धारी में चौखुटा में 5 की मौत हुई है और पांच लापता हैं। तल्ला रामगढ़ में 9, गिरकोट में 2, मेहरगांव में 1, छोपरा गांव में 1, थलेडी में 6 लोगों की मौत हुई है। दो मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उत्तराखंड आपदा 2021: इन जगहों पर हुए हादसे

अल्मोड़ा जिले में कुल 6 लोगों की मौत और दो घायल हुए हैं। हादसे में चार मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें भिकियासैण रैपाड में 3 की मौत, अल्मोड़ा हिराडूंगी, सिराडी, स्यालडे में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Also Read: इंसेफेलाइटिस दिमागी बुखार से पूर्वी उप्र मुक्त होने के कगार पर: सीएम योगी

चंपावत जिले में 8 लोगों की मौत हुई जबकि चार घायल हैं। यहां एक आवास पूरी तरह नष्ट हो गया है। उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर और रुद्रपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन घायल हैं। चमोली में चार घायल हुए हैं और एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। बागेश्वर में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

उत्तराखंड आपदा 2021 में 18 अक्टूबर को कुल 6 लोगों की मौत हुई जबकि दो घायल हुए हैं। यहां एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। पौड़ी जिले में तीन लोगों की मौत व दो घायल, चंपावत में दो की मौत व एक मकान क्षतिग्रस्त, पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति की मौत के साथ कुल 6 लोगों की मृत्यु हुई है। 17 अक्टूबर को चंपावत जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Related posts

उत्तराखंड कैबिनेट: कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के साथ लिए गए कई निर्णय

Buland Dustak

नैनीताल का रहस्यमयी ‘परी ताल’, कहते हैं- यहां परियां स्नान करने आती हैं

Buland Dustak

उत्तराखंड आपदा : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने याद रखा 2013 का सबक

Buland Dustak

उत्तराखंड में पहाड़ियों से घिरा चौकोरी सैलानियों को करता है आकर्षित

Buland Dustak

उत्तराखंड की सुरम्य वादियों में चुन सकते हैं वेकेशन

Buland Dustak

हरिद्वार में 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Buland Dustak