19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

स्पाइसजेट कुशीनगर एयरपोर्ट से शुरू करेगी फ्लाइट, किराया 3662 रुपये

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (कुशीनगर एयरपोर्ट)का उद्घाटन करते ही स्पाइसजेट ने कुशीनगर को अपने नेटवर्क से जोड़ने का ऐलान कर दिया है। स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि कुशीनगर हवाई अड्डे से पहली फ्लाइट 26 नवंबर, 2021 को उड़ेगी।

कुशीनगर एयरपोर्ट

विमानन कंपनी ने जारी एक बयान में कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट को अपनी उड़ानों के माध्यम से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से जोड़ेगी। कंपनी के मुताबिक दिल्ली-कुशीनगर-दिल्ली सेक्टर पर फ्लाइट का किराया 3662 रुपये से शुरू होगा। इस रूट पर स्पाइसजेट की उड़ानें हफ्ते में 4 दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होंगी।

स्पाइसजेट के मुताबिक दिल्ली के लिए स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट 26 नवंबर को चलेगी जबकि मुंबई और कोलकाता के लिए फ्लाइट 18 दिसंबर, 2021 से शुरू होगी। कंपनी की ओर से कहा गया है कि दिल्ली-कुशीनगर-दिल्ली के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके लिए यात्री www.spicejet.com, स्पाइसजेट के मोबाइल ऐप, ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स और ट्रैवल एजेंटों की मदद से टिकट बुक कर सकते हैं।

Also Read: भारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में फिर से निर्वाचित

विमानन कंपनी ने कहा कि दिल्ली-कुशीनगर-दिल्ली रूट पर बोइंग-737 और Q400 एयरक्राफ्ट को लगाया है। इसके अलावा मुंबई और कोलकाता रूट पर किराया कितना होगा, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि मैं ऐतिहासिक शहर कुशीनगर और इसके निवासियों को निर्बाध घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संपर्क के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होने के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।

Related posts

डिजिटल वर्ल्ड का सबसे बड़ा हमला, कई हाईप्रोफाइल ट्विटर अकाउंट हुए हैक

Buland Dustak

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए 70% ट्रेड मार्जिन फिक्स

Buland Dustak

मोदी ने e-RUPI को किया लॉन्च, डिजिटल पेमेंट करना होगा और आसान

Buland Dustak

सीबीडीटी ने जारी किया 1,23,474 करोड़ रुपये का रिफंड

Buland Dustak

विश्‍व बैंक ने भारत की जीडीपी में 9.6 फीसदी गिरावट का जताया अनुमान

Buland Dustak

शेयर मार्केट फिर धड़ाम, 531 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Buland Dustak