19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

भारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में फिर से निर्वाचित

जिनेवा: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में भारत को वर्ष 2022-24 के लिए एक बार फिर से चुना गया है। यह छठा मौका है जब भारत यूएनएचआरसी के लिए चुना गया है।

महासभा ने गुरुवार को UNHRC के 18 नए सदस्यों के लिए चुनाव हुये, जो जनवरी 2022 से शुरू होकर तीन साल की अवधि के लिए काम करेंगे। 193 सदस्यीय सभा में भारत को 184 वोट मिले, जबकि आवश्यक बहुमत 97 था।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद

इस संबंध में भारत के प्रतिनिधि तिरुमूर्ति ने बताया कि मैं मानवाधिकार परिषद के चुनावों में भारत के लिए इस भारी समर्थन पर वास्तव में प्रसन्न हूं। यह हमारे संविधान में निहित लोकतंत्र, बहुलवाद और मौलिक अधिकारों में हमारी मजबूत जड़ों का एक मजबूत समर्थन है। हम सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य राज्यों को इस मजबूत जनादेश के लिए धन्यवाद देते हैं।

Also Read: Industrial Production में अगस्त में 11.9 फीसदी का इजाफा

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट किया कि भारत UNHRC के छठवें कार्यकाल के लिए भारी बहुमत के साथ फिर से निर्वाचित हुआ। भारत में अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिए हार्दिक आभार।

भारत का वर्तमान कार्यकाल 31 दिसंबर 2021 को समाप्त होने वाला था। 2022-2024 के चुनाव के लिए एशिया-प्रशांत राज्यों की श्रेणी में पांच खाली सीटें हो रही थीं – भारत, कजाकिस्तान, मलेशिया, कतर और संयुक्त अरब अमीरात।

Related posts

वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 20.1 फीसदी

Buland Dustak

आयकर विभाग ने ITR file करने की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ाई

Buland Dustak

बीमा क्षेत्र में 74% एफडीआई विधेयक लोकसभा से पास

Buland Dustak

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

Buland Dustak

शेयर बाजार के झटके से गौतम अडाणी को 74 हजार करोड़ का नुकसान

Buland Dustak

Anchorage Infrastructure को 15 हजार करोड़ के FDI प्रस्ताव की मंजूरी

Buland Dustak