19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

देश का निर्यात 40.5 फीसदी बढ़कर 15.13 अरब डॉलर पर

-अक्टूबर के पहले पखवाड़े में निर्यात में 40.5 फीसदी उछाल

नई दिल्ली: निर्यात के मोर्चे पर अच्छी खबर है। देश का निर्यात एक से 14 अक्टूबर, 2021 के दौरान 40.5 फीसदी बढ़कर 15.13 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को इससे संबंधित प्रारंभिक आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर के पहले पखवाड़े में देश का निर्यात 40.5 फीसदी बढ़कर 15.13 अरब डॉलर रहा। आंकड़ों के मुताबिक निर्यात मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पादों, इंजीनियरिंग और रसायन क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन की वजह से बढ़ा है।

देश का निर्यात

इस दौरान आयात 60.72 फीसदी बढ़कर 14.82 अरब डॉलर रहा। मंत्रालय के अनुसार देश का वस्तु निर्यात सितंबर महीने में सालाना आधार पर 22.63 फीसदी बढ़कर 33.79 अरब डॉलर रहा।

Also Read: दिल्ली वाले करेंगे अब E-Auto की सवारी

हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड 22.59 अरब डॉलर पहुंच गया। निर्यात के मोर्चे पर जिन क्षेत्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है, उनमें कॉफी, काजू, पेट्रोलियम उत्पाद, हथकरघा, इंजीनियरिंग, रसायन, मानव निर्मित धागे एवं कपड़े, रत्न और आभूषण, प्लास्टिक तथा समुद्री उत्पाद शामिल है।

गौरतलब है कि निर्यात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान सालाना आधार पर 57.53 फीसदी बढ़कर 197.89 अरब डॉलर हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 125.62 अरब डॉलर था।

Related posts

बजट कोविड-19 से तबाह अर्थव्यवस्था में आजीविका पर केंद्रित: सीआईआई

Buland Dustak

टाटा मोटर्स ने लॉन्च की ‘Connect With Soul’ वेबिनार सीरीज  

Buland Dustak

IMF ने इस साल 9.5 फीसदी आर्थिक विकास दर का जताया अनुमान

Buland Dustak

वित्त मंत्रालय ने वित्‍त वर्ष 2021-22 के बजट के लिए लोगों से मांगे सुझाव

Buland Dustak

भाव बढ़ने से सीसीआई कपास खरीद से लगभग बाहर

Buland Dustak

ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ 20 नवम्‍बर से देशव्‍यापी आंदोलन: कैट

Buland Dustak