19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दिनेश कार्तिक को लगी फटकार

शारजाह: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को बुधवार को शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई गई है। हालांकि किस घटना के लिए उन्हें फटकार लगी, इसका उल्लेख नहीं किया गया है।

IPL के एक बयान में कहा गया, “कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 अक्टूबर को IPL के दूसरे क्वालीफायर के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाई गई है। कार्तिक ने IPL की आचार संहिता की धारा 2.2 का उल्लंघन यानी लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके लिए मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।”

दिनेश कार्तिक IPL

KKR ने दूसरे क्वॉलीफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हराया

बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 19.5 ओवरों में 7 विकेट पर 136 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। आखिरी ओवर तक खिंचे इस मैच में राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगातार केकेआर के लिए फाइनल का टिकट कटा लिया। वेंकटेश अय्यर ने शानदार 55 रनों की पारी खेली और इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Also Read: ISSF Junior World Championship: भारत ने शुक्रवार को 3 स्वर्ण पदक जीते

केकेआर ने दूसरे क्वॉलीफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हराया। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार वापसी की थी, लेकिन राहुल त्रिपाठी ने अश्विन की गेंद पर छक्का लगातार केकेआर को फाइनल में पहुंचा दिया। वेंकटेश अय्यर ने 55 रनों की शानदार पारी खेली और इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

IPL 2021 का खिताबी मुकाबला अब 15 अक्तूबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले क्वॉलीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था, जबकि एलिमिनेटर मैच में केकेआर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दी थी।

Related posts

मेसी बार्सिलोना छोड़कर कहीं नहीं जा रहे : जोसेप मारिया बार्टोमू

Buland Dustak

टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

Buland Dustak

चैंपियंस लीग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने सर्वाधिक मैच खेलने वाले फुटबॉलर

Buland Dustak

आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम

Buland Dustak

सौरव गांगुली मना रहे 49वां जन्मदिन, लक्ष्मण और सहवाग ने दी शुभकामनाएं

Buland Dustak

ICC Test Rankings में शीर्ष पर पहुंचे रूट, कोहली शीर्ष पांच से बाहर

Buland Dustak