19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
राज्य

Darjeeling Himalayan Railway में आयोजित होगा ‘घूम उत्सव’

गुवाहाटी: दार्जिलिंग का पर्यटन उद्योग, जिसका मुख्य आकर्षण केंद्र 150 वर्ष पुरानी विश्व धरोहर होने का गौरव प्राप्त Darjeeling Himalayan Railway (डीएचआर) है, के जीर्णोद्धार के लिए डीएचआर घूम (भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन) तथा दार्जिलिंग रेलवे स्टेशनों पर ‘घूम उत्सव’ नामक एक माह व्यापी उत्सव का आयोजन करने जा रही है। यह उत्सव 13 नवम्बर से आरंभ होगा तथा पांच दिसम्बर को समाप्त होगा। डीएचआर को वर्ष 1999 में यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा हासिल हुआ था।

Darjeeling Himalayan Railway

इस उत्सव का उद्देश्य महामारी से क्लांत देश तथा विश्व की जनता को अपनी ओर आकर्षित करना, एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में दार्जिलिंग की प्रतिष्ठा को और बढ़ाने तथा डीएचआर के जरिए भारतीय रेल के उपार्जन में वृद्धि करना है। डीएचआर जॉयराइड्स, जंगल-टी सफारी, न्यू जलपाईगुड़ी-दार्जिलिंग पैसेंजर ट्रेन नामक कई टॉय ट्रेन की सवारी का संचालन कर रही है तथा शीघ्र रेड पांडा का संचालन शुरू करेगी।

यह उत्सव विश्व के समक्ष अपनी सृजनशीलता दर्शाने तथा आय बढ़ाने के लिए भारतीय रेल के साथ जिला के कलाकारों, अभिनेताओं, शिल्पकारों, अभियांत्रिकों तथा कामगारों के लिए एक विशाल मंच प्रदान करेगा। सर्वांगीण रूप में यह डीएचआर द्वारा क्षेत्र की स्थानीय संस्कृति के संरक्षण तथा इसके यूनेस्को विश्व धरोहर की प्रतिष्ठा के औचित्य की दिशा में एक बड़ा कदम है।

साहसिक कार्य तथा पर्यटन में संचालित होगा घूम उत्सव

यह उत्सव तीन वर्गों संस्कृति, साहसिक कार्य तथा पर्यटन में संचालित किया जाएगा। सांस्कृतिक पहलुओं में कई प्रतिस्पर्धा शामिल किए जाएंगे, जिसका आयोजन स्टेशनों तथा दार्जिलिंग के विख्यात चौरास्ता मंच पर किया जाएगा एवं इसमें लोक नृत्य, लोक संगीत, गायन, संगीत तथा नृत्य प्रदर्शन, स्टैंड अप कॉमेडी, नाटक तथा प्रतिभा प्रदर्शन शामिल होंगे।

इसे वास्तविक रूप देने के लिए स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ भारतीय रेल की आंतरिक प्रतिभा मिलकर अपनी कलाओं को प्रस्तुत करेंगे। इस उत्सव में सांस्कृतिक स्तंभ पर्यटकों के उत्साहपूर्ण मनोदशा का प्रतिबिंब होगा।

साहसिक पहलुओं में प्रतिदिन आयोजित होने वाले प्रातः कालीन धरोहर पदयात्रा, सप्ताहांत तथा निर्दिष्ट दिनों में आयोजित होने वाले माउंटेन बाइकिंग तथा ट्रैकाथन प्रतिस्पर्धा शामिल होंगे। इन प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन के लिए दार्जिलिंग वॉक्स, विकरन फाउंडेशन, माउंटेन बाइकिंग क्लब ऑफ दार्जिलिंग, रनर्स क्लब जैसे संगठन डीएचआर के साझेदार होंगे।

Also Read: बौद्ध सर्किट विकास के लिए 5 परियोजनाओं को पर्यटन मंत्रालय ने दी मंजूरी
Darjeeling Himalayan Railway कई सामग्रियां उपलब्ध कराई जाएगी

Darjeeling Himalayan Railway तथा घूम रेलवे स्टेशनों पर पूरे महीने भर अपने हस्तकलाओं, कलाकृतियों, वस्त्रों आदि के प्रदर्शन तथा पर्यटकों को खाने-पीने की सामग्रियां बिक्री करने के लिए स्थानीय वेंडरों एवं विक्रेताओं तथा फ्रेंचाइजियों को जगह उपलब्ध कराई जाएगी।

यह उत्सव डीएचआर को फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि जैसी सोशल मीडिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने तथा इस क्षेत्र को प्रोत्साहित तथा विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यूट्यूब चैनलों के साथ मिल कर काम करने का अवसर प्रदान करेगा।

इस उत्सव को सफल बनाने के लिए पर्यटन उद्योग के साथ दार्जिलिंग कालिम्पोंग हिमालयन टूरिज्म एसोसिएशन, दार्जिलिंग होटल ऑनर एसोसिएशन, दार्जिलिंग होमस्टे एसोसिएशन, दार्जिलिंग हिल रनर्स एसोसिएशन आदि जैसी अनेक संस्थाएं साथ मिल कर काम कर रही है।

Related posts

हरियाणा में चार लाख मुर्गियों की संदिग्ध मौत, पोल्ट्री फार्म की जांच शुरू

Buland Dustak

बस्तर की अनूठी होलिका दहन में भक्त प्रहलाद और होलिका हो जाते है गौण

Buland Dustak

तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Buland Dustak

बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित

Buland Dustak

Jharcraft : पारंपरिक हस्तशिल्प के निखार और बाजार का बना जरिया

Buland Dustak

गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सामने लाएं: आरएसएस प्रमुख

Buland Dustak