19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

Manoj Sarkar को खेल मंत्री ने 50 लाख का चेक सौंपा

-रुद्रपुर के इस खिलाड़ी ने टोक्यो पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया

रुद्रपुर: शिक्षा एवं खेलमंत्री अरविंद पाण्डेय ने सोमवार को टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर लौटे Manoj Sarkar का फूल मालाओं से स्वागत किया। पाण्डेय ने उन्हें 50 लाख रुपये का चेक भी सौंपा। स्वागत समारोह का आयोजन पाण्डेय के कैंप कार्यालय में किया गया।

Manoj Sarkar

इस मौके पर खेलमंत्री पाण्डेय ने रुद्रपुर खेल स्टेडियम का नाम मनोज सरकार खेल स्टेडेयिम रखने की घोषणा की। साथ ही जिस प्राइमरी स्कूल में Manoj Sarkar ने शिक्षा ग्रहण की है उसका नाम भी मनोज सरकार प्राइमरी स्कूल रखने की घोषणा की।

Manoj Sarkar इंदिरा बंगाली काॅलोनी में रहते हैं। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में 2-0 से मात देकर कांस्य पदक जीता है। खेल एवं शिक्षा मंत्री पाण्डेय ने सरकार को 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी।

Also Read: बाइकर्स दल ने आजाद तिरंगा यात्रा के जरिये पूरा किया 1300 किमी का सफर

इस मौके पर पूर्व सांसद बलराज पासी, अतुल पांडे, हिमांशु सरकार, अनादि रंजन मंडल, सीमा सरकार, रवि सरकार, अनीता दुबे, तरुण दुबे, सचिन राणा, प्रकाश कोश्यारी, भूपेंद्र आर्य, सर्वेश गोयल, प्रदीप गोयल, खेल अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

मेसी बार्सिलोना छोड़कर कहीं नहीं जा रहे : जोसेप मारिया बार्टोमू

Buland Dustak

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

Buland Dustak

डेविड वार्नर को सर्वाधिक बार आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज बने अश्विन

Buland Dustak

1983 वर्ल्ड कप जीत ने भारतीय क्रिकेट को बदल कर रख दिया : कैफ

Buland Dustak

अहमदाबाद टेस्ट : भारत की पहली पारी 365 पर सिमटी, सुंदर शतक से चुके

Buland Dustak

विश्व चैंपियनशिप के आधिकारिक दस्ताने अब सफेद रंग के होंगे: AIBA

Buland Dustak