19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट टेस्ट मैच पर संशय

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच पर संदेह के बादल छा गए हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने एक रेडियो चैनल से बातचीत में बताया कि सीए की ओर से ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच में टेस्ट सीरीज को लेकर पूरा जिम्मा ऑस्ट्रेलिया की संघीय सरकार के हाथ में दे दिया है।

टेस्ट मैच

हॉकले ने कहा कि आगामी ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच में एकमात्र खेले जाने वाले टेस्ट मैच को लेकर अभी किसी भी प्रकार के स्पष्ट कार्यक्रम नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम अभी लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं परंतु अभी भी अफगानिस्तान के साथ आगामी ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट मैच पर किसी भी प्रकार के सहमति नहीं बनी है। आगामी ऑस्ट्रेलिया के साथ अफगानिस्तान के एकमात्र टेस्ट मैच होने का पूरा निर्णय ऑस्ट्रेलिया के संघीय सरकार के ऊपर निर्भर करता है।

Also Read: इंग्लैंड में सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बने शार्दुल ठाकुर

उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ अफगानिस्तान के ऊपर तालिबान के कब्जे बाद ICC और दुनिया भर की क्रिकेट बोर्ड इसे संजीदगी से देख रही है और मामले को पूरी तरह से निरीक्षण कर रही है। उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट को लेकर कहा कि इस समय अत्यंत और स्पष्टता और जटिलता से परिपूर्ण है।

बता दें कि अफगानिस्तान गणराज्य के पतन के बाद, तालिबान ने मंगलवार को अंतरिम “इस्लामिक अमीरात” का गठन किया है।

Related posts

टोक्यो ओलंपिक में शामिल होना किसी सपने के सच होने जैसा: उदिता

Buland Dustak

सचिन ने की गेंदबाजी बदलाव को लेकर दिनेश कार्तिक की प्रशंसा

Buland Dustak

ओलंपिक क्वालिफाइड 4 नाविक और पहलवान सोनम-अंशु TOPS में शामिल

Buland Dustak

मास्टर ब्लास्टर सचिन आज मना रहे अपना 48वां जन्मदिन

Buland Dustak

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तोड़ा 22 साल पुराना रिकॉर्ड

Buland Dustak

रूबिना फ्रांसिस ने Para World Cup निशानेबाजी में रचा इतिहास

Buland Dustak