19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

इंग्लैंड में सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बने शार्दुल ठाकुर

लंदन: भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में चल रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन यह उपलब्धि हासिल की। शार्दुल ने महज 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

शार्दुल ने इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इयान बॉथम के रिकॉर्ड को तोड़ा। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने 1986 में द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।

शार्दुल ठाकुर

इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया, इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने 1982 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में अर्धशतक बनाकर रिकॉर्ड बनाया था।

अर्धशतकीय पारी पर शार्दुल ठाकुर का बयान

अपनी अर्धशतकीय पारी पर शार्दुल ने कहा, “जितना अधिक आप इंग्लैंड की परिस्थितियों में सीधे बल्ले से खेलेंगे, आपको उतने ही अधिक रन मिलेंगे। गेंद अत्यधिक स्विंग करती है इसलिए सीधे खेलना बेहतर होता है। मेरे कोच जितना संभव हो सके मुझे सीधे बल्ले से खेलने और स्कोर करने के लिए कहते हैं।”

Also Read: ICC Test Rankings में शीर्ष पर पहुंचे रूट, कोहली शीर्ष पांच से बाहर

उन्होंने आगे कहा, “आपको जिम्मेदारी लेनी होगी चाहे आप तेज गेंदबाज हों या बल्लेबाज। अगर आप भारत के लिए खेल रहे हैं, तो जब भी आपको मौका मिले तो आपको जिम्मेदारी निभानी होगी। मेरे लिए, यह एक चुनौती थी और जब भी मुझे बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है, तो मेरे पास एक मौका होता है, जिससे मैं अपनी टीम के लिए योगदान दे सकूं।”

बता दें कि इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पहली पारी 61.3 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। भारत की पारी में कप्तान विराट कोहली ने 50 और शार्दुल ठाकुर ने 57 रन बनाए।

जवाब में इंग्लैंड ने भी 17 ओवर में 53 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। जसप्रीत बुमराह ने दोनों सलामी बल्लेबाजों रोरी बर्न्स और हसीब हमीद को एक ही ओवर में आउट किया। इसके बाद उमेश यादव ने फॉर्म में चल रहे जो रूट को पवेलियन भेजा।

Related posts

सचिन ने की गेंदबाजी बदलाव को लेकर दिनेश कार्तिक की प्रशंसा

Buland Dustak

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और जाने-माने कॉमेंटेटर डीन जोन्स का निधन

Buland Dustak

मिताली राज बनीं महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज

Buland Dustak

अहमदाबाद टेस्ट : भारत की पहली पारी 365 पर सिमटी, सुंदर शतक से चुके

Buland Dustak

नहीं रहे अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Diego Maradona

Buland Dustak

World Athletics Under-20 Championship में भारतीय एथलीटों ने जीता पदक

Buland Dustak