19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

Tokyo Paralympics : निशानेबाज सिंहराज अदाना ने जीता कांस्य पदक

टोक्यो: भारतीय निशानेबाज सिंहराज अदाना ने मंगलवार को Tokyo Paralympics के असका शूटिंग रेंज में पी1- पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। चीन के चाओ यांग ने 237.9 अंकों के साथ Tokyo Paralympics रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता जबकि एक अन्य चीनी जिंग हुआंग ने 237.5 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

Tokyo Paralympics

सिंहराज अदाना ने फाइनल में बेहतर शुरुआत। वह 99.6 अंक हासिल करते हुए पहले 10 शॉट्स के दौरान शीर्ष 3 में रहे। वहीं, क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहने वाले मनीष की फाइनल में शुरुआत बेहद खराब रही। उन्होंने प्रतियोगिता के पहले चरण में 97.2 अंक जुटाए। दूसरे चरण में, वह बाहर होने वाले दूसरे प्रतियोगी बन गए।

इस बीच अदाना ने एलिमिनेशन राउंड में बेहतर किया। अपना 19वां शॉट लेते हुए सिंहराज 9.1 के लक्ष्य के बाद पदक की स्थिति से बाहर हो गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने 9.6 के 20वें शॉट के साथ, शीर्ष तीन में वापसी की क्योंकि लू ने बहुत 8.6 का स्कोर किया। अपने अंतिम दो शॉट्स में, सिंहराज ने 10.0 और 10.0 का स्कोर किया और कांस्य पदक पक्का किया।

Also Read: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

प्रधानमंत्री ने Tokyo Paralympics में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को Tokyo Paralympics में कांस्य पदक जीतने पर सिंहराज अधाना को बधाई दी। भारत के सिंहराज अधाना ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में कांस्य पदक जीता है। टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को अब तक दो स्वर्ण सहित 8 पदक प्राप्त हो चुके हैं।

PM मोदी ने ट्वीट कर कहा, “सिंहराज अधाना का असाधारण प्रदर्शन। भारत के प्रतिभाशाली निशानेबाज ने प्रतिष्ठित कांस्य पदक जीता है। उन्होंने जबरदस्त मेहनत की है और उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की हैं। उन्हें बधाई और आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

Related posts

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन, मनु भाकर और राही सरनोबत बाहर

Buland Dustak

विराट कोहली आज मना रहे अपना 33वां जन्मदिन, क्रिकेट जगत ने दी बधाई

Buland Dustak

चैंपियंस लीग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने सर्वाधिक मैच खेलने वाले फुटबॉलर

Buland Dustak

Fit India Quiz के लिए 2 लाख स्कूली छात्रों का मुफ्त पंजीकरण

Buland Dustak

जो रूट ने चेन्नई टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड ने 555 रन बनाए

Buland Dustak

आईपीएल: हैदराबाद ने दर्ज की पहली जीत, पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया

Buland Dustak