19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

टी20 विश्व कप: भारत-पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा मुकाबला

दुबई: लंबे समय बाद क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमें टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण मुकाबले में 24 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी।

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2021, सत्रह अक्टूबर से शुरू हो रहा है। जिसका फाइनल 14 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा।

टी20 विश्व कप

टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्टूबर को मेजबान ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच राउंड 1 ग्रुप बी के मुकाबले से होगी, जिसमें ग्रुप बी की अन्य टीमें स्कॉटलैंड और बांग्लादेश शाम के मैच में भिड़ेंगी।

ग्रुप ए में शामिल आयरलैंड, नीदरलैंड, श्रीलंका और नामीबिया की टीमें अगले दिन अबू धाबी में एक्शन में होंगी, जिसमें राउंड 1 मैच 22 अक्टूबर तक चलेंगे। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर 12 चरण के लिए आगे बढ़ेंगी।

टूर्नामेंट का दूसरा दौर – सुपर12 चरण – 23 अक्टूबर को अबू धाबी में शुरू होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रुप 1 का मैच खेला जाएगा। इसके बाद दुबई में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच शाम का मुकाबला खेला जाएगा।

Also Read: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
पुराने प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया 30 अक्टूबर को दुबई में भिड़ेंगे

समूह का समापन 6 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच अबू धाबी में और इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच शारजाह में होने वाले मैचों के साथ होगा। ग्रुप 2 की शुरुआत 24 अक्टूबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच हैवीवेट मुकाबले के साथ होगी।

इसके बाद पाकिस्तान 26 अक्टूबर को शारजाह में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। अफगानिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत 25 अक्टूबर को शारजाह में पहले दौर से ग्रुप बी के विजेताओं के साथ करेगी।

ग्रुप का समापन 8 नवंबर को होगा, जिसमें भारत ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाले राउंड 1 क्वालीफायर से भिड़ेगा। पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबू धाबी में होगा। दूसरा सेमीफाइनल 11 नवंबर को दुबई में आयोजित किया जाएगा।

टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 14 नवंबर, रविवार को दुबई में खेला जाएगा। सोमवार को फाइनल के लिए रिजर्व डे होगा।

Related posts

Doda Sports Stadium में किया गया डोडा क्रिकेट लीग का उद्घाटन

Buland Dustak

भोपाल में 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप

Buland Dustak

Harleen Deol के कैच की हर तरफ चर्चा, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की तारीफ

Buland Dustak

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तोड़ा 22 साल पुराना रिकॉर्ड

Buland Dustak

आज ही के दिन हुआ था महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म

Buland Dustak

चैंपियंस लीग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने सर्वाधिक मैच खेलने वाले फुटबॉलर

Buland Dustak