19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन, मनु भाकर और राही सरनोबत बाहर

टोक्यो: टोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। मनु भाकर और राही सरनोबत महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुँचने से चूक गईं हैं।

प्रिसीजन दौर के बाद 292 स्कोर करके मनु भाकर कुल पांचवें नंबर पर थीं, लेकिन रैपिड दौर के बाद कुल 582 स्कोर करके 15वें स्थान पर रही। रैपिड दौर में उनका स्कोर 290 रहा।

मनु भाकर

वहीं, ओलंपिक से ठीक पहले क्रोएशिया में विश्व कप में इसी स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली राही ने प्रिसीजन में 287 और रैपिड में 286 स्कोर किया, जिसके जिसके बाद वह कुल 573 के स्कोर के साथ 32वें स्थान पर रहीं।

बुल्गारिया की अंतोआनेता कोस्तादिनोवा ने 590 स्कोर करके पहला स्थान हासिल किया। चीन की जियारूइशुआन 587 के स्कोर के साथ दूसरे और रूसी ओलंपिक समिति की वितालिना बी 586 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।

भारत के 15 सदस्यीय निशानेबाजी दल में से अभी तक सिर्फ सौरभ चौधरी (10 मीटर एयर पिस्टल) फाइनल्स में जगह बना सके, लेकिन क्वालीफिकेशन में शीर्ष रहने के बाद फाइनल में 7वे नम्बर पर रहे।

दीपिका कुमारी तीरंदाजी
दीपिका कुमारी टोक्यो ओलंपिक से बाहर

भारत की स्टार महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी का टोक्यो ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया है। दीपिका को महिलाओं के व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दीपिका को कोरियाई खिलाड़ी अन सान ने 6-0 से हराया।

दीपिका पहला सेट हार गई। अन ने पहले सेट में 30 (10, 10, 10) का स्कोर किया। जबकि दीपिका का स्कोर 27 (7, 10, 10) का रहा। दूसरा सेट भी कोरिया की सान ने जीता। सान ने इस सेट में कुल 26 (9, 10 और 7) का स्कोर किया। कुल वहीं दीपिका का कुल स्कोर 24 रहा।

अंत मे दीपिका ने यह मुकाबला 27-30, 24-26, 24-26 से गंवाया। अब तीरंदाजी में पदक की आखिरी उम्मीद अतानु दास हैं।

Also Read: टोक्यो ओलंपिक 2020: मुक्केबाजी में लवलीना पदक से एक कदम दूर
दुती चंद बाहर, एथलेटिक्स में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन जारी

टोक्यो ओलंपिक के एथलेटिक्स स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। भारतीय महिला धावक दुती चंद शुरूआती दौर में ही खराब प्रदर्शन कर ओलंपिक से बाहर हो गईं हैं। दुती अपना बेहतरीन प्रदर्शन दोहरा ना सकी।

दुती नें 100 मीटर रेस में 11.54 सेकेंड का समय निकाला उनका राष्ट्रीय रिकार्ड 11.17 सेकंड का है। वह पांचवी हीट में सातवें और कुल 54 प्रतियोगियों में 45वें स्थान पर रहीं। दुती ने विश्व रैकिंग के आधार पर ओलंपिक में जगह बनायी थी।

वह 11.15 मीटर का क्वालिफिकेशन मार्क पार नहीं कर सकी उन्होने 200 मीटर में भी विश्व रैकिंग के आधार पर क्वालीफाई किया था। वहीं, अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकार्ड बेहतर किया।

लेकिन वे आज पूरी तरह से लय में नहीं दिखे और फाइनल में जगह नहीं बना पाए। साबले बदकिस्मत रहे क्योकिं तीसरी हीट के शीर्ष तीन खिलाड़ी उनसे धीमा दौड़े। पर साबले उन्हें पकड़ नहीं पाए। साबले क्वालीफाइंग में 7वें नंबर पर रहे और कुल 13वें नंबर पर रहे।

Related posts

चैंपियंस लीग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने सर्वाधिक मैच खेलने वाले फुटबॉलर

Buland Dustak

हॉकी इंडिया ने खेल रत्न पुरस्कार चयनित श्रीजेश और मनप्रीत को दी बधाई

Buland Dustak

मैरी कॉम सहित 10 मुक्केबाज ओलंपिक के लिए महिला शिविर में होंगी शामिल

Buland Dustak

39 साल के हुए महेंद्र सिंह धौनी, दिग्गजों ने दी बधाई

Buland Dustak

जो रूट ने चेन्नई टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड ने 555 रन बनाए

Buland Dustak

भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में जीता कांस्य पदक

Buland Dustak