19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में जीता कांस्य पदक

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया। इस जीत के मायने इसलिए भी खास हैं, क्योंकि भारतीय टीम ने 41 साल बाद देशवासियों को जश्न मनाने का मौका दिया है। जैसे ही मैच में आखिरी हूटर बजा मैदान पर खिलाड़ियों के साथ पूरे देश की आंखें खुशी से नम हो गईं।

यह जीत भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के लिए भी खास है, क्योंकि इस जीत ने उन्हें वी भास्कन जैसे कप्तान की श्रेणी में खड़ा कर दिया। भास्करन के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 1980 मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण जीता था।

टोक्यो ओलंपिक 2021 में यह है भारत का चौथा पदक

खेलों के सबसे बड़े मंच पर 41 साल बाद हॉकी की बदौलत अपने देश का राष्ट्रगान बजने पर कैसा लगता है, यह अनुभव मनप्रीत और उनके खिलाड़ियों से पूछिए जो इस बड़े मंच पर पदक जीतने का सपना बचपन से संजोए हुए थे।

आज शायद ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद को भी नाज होगा कि उनके नक्शेकदम पर चलते हुए इन नए लड़कों ने हॉकी में भारत की पुराने रुतबे को थोड़ा तो लौटाया है।

आज के मुकाबले की बात करें तो कांस्य पदक के लिए जर्मनी से बड़ी रोमांचक भिड़ंत हुई। एक वक्त टीम 1-3 से पीछे चल रही थी लेकिन फिर 7 मिनटों के भीतर 4 गोल करके कहानी ही पलट दी। यह भारतीय टीम के कभी हार ना मानने वाले जज्बे को दिखाता है।

बता दें कि ओलंपिक 2021 में यह भारत का चौथा पदक है। हॉकी के अलावा वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन और मुक्केबाजी में पदक आ चुके हैं।

Also Read: टोक्यो ओलंपिक: Kamalpreet Kaur ने डिस्कस थ्रो के फाइनल में बनाई जगह

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और किरेन रिजिजू ने कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है। भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद पदक हासिल किया।

भारतीय टीम की जीत के बाद अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा,”आपने कर दिखाया ! हमारी पुरुष हॉकी टीम ने आज फिर से ओलंपिक इतिहास की किताबों में अपना दबदबा बनाया और अपने भाग्य को परिभाषित कर दिया। हमें आप पर बहुत गर्व है।”

वहीं, रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा,”41 साल के इंतजार के बाद..! भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए एक सुनहरा क्षण! आखिरकार, लंबा इंतजार खत्म हुआ क्योंकि भारत ने जर्मनी को हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। पूरा भारत जश्न के मूड में है! हमारे हॉकी खिलाड़ियों को बधाई।”

बता दें कि महिला हॉकी टीम भी शुक्रवार को कांस्य पदक मुकाबले में मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम का सामना ग्रेट ब्रिटेन से होगा। यह मैच सुबह सात बजे से शुरू होगा।

Related posts

राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता प्रणय खरे ने मध्यप्रदेश को दिलाया रजत पदक

Buland Dustak

टी20 विश्व कप: भारत-पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा मुकाबला

Buland Dustak

नटराजन जैसे गेंदबाज की भारतीय टीम को वास्तव में जरूरत

Buland Dustak

रियल मैड्रिड ने 34वीं बार जीता ला लीगा का खिताब

Buland Dustak

1983 वर्ल्ड कप जीत ने भारतीय क्रिकेट को बदल कर रख दिया : कैफ

Buland Dustak

इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य देकर दूसरी पारी में 286 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

Buland Dustak